Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MI के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद शुभमन गिल ने खोला ‘राज’, बताया अचानक कैसे बने इतने खूंखार बल्लेबाज

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: May 27, 2023 | 10:47 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने आईपीएल (IPL 2023) के इस सीजन में तीन बार शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया है। शुभमन गिल पिछले साल के मुकाबले इस अच्छे फॉर्म में नज़र आ रहे है। पिछले साल वह इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक के आसपास आकर चूक रहे थे। इसके बाद वह काफी निराश हो गए। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में शुभमन (Shubman Gill) ने शतकीय पारी खेलकर अपनी बल्लेबाजी में सुधार किया। इसके बाद शुभमन गिल लगातार अच्छे फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। 

गुजरात टाइटंस (GT) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 224 रनों का लक्ष्य दिया। इस बड़े स्कोर में शुभमन गिल की शानदार शतकीय पारी काफी अहम रही। गुजरात द्वारा दिए गए लक्ष्य को मुंबई (MI) की टीम हासिल नहीं कर पाई। रोहित शर्मा एंड कंपनी 171 रनों पर ही सिमट गई।

इस मैच के बाद सभी लोग शुभमन की बल्लेबाजी की तारीफ कर रहे हैं। गिल ने आईपीएल के इस सीजन में 156 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। पिछले सीजन उनका स्ट्राइक रेट 132 तो उससे पहले 119 था। आईपीएल के इस सीजन में शुभमन काफी अलग अंदाज़ में दिखाई दिए। हालांकि, उनमें ऐसा बदलाव कैसा आया, इस बारे में खुद खिलाड़ी ने बताया है। 

सम्बंधित ख़बरें

देवरिया के क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘मैन ऑफ द मैच’ प्लेयर को मिला जिंदा देसी मुर्गा, वीडियो वायरल

BCCI ने जारी की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट,51 खिलाड़‍ियों को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, लेकिन विराट-रोहित को लगा झटका

Ranji Trophy के दोनों पारियों में फेल हुए शुभमन गिल, सौराष्ट्र ने पंजाब को 194 रनों से मात दी

शुभमन गिल पर फूटा पूर्व खिलाड़ी का गुस्सा, कहा- सिर्फ नाम से नहीं चलेगा काम, रोहित शर्मा को वापस लाओ

Shubman Gill is at the forefront of the Orange Cap race.?‍♂️???
.
.
.#ShubmanGill #fafduplessis #viratkohli #YashasviJaiswal #devonconway #OrangeCap #gujarattitans #cricket #tataipl #GTvsMI #ipl2023 #ipl2023updates #tataipl2023 #tataipl #matchday #lovecricket #cricketupdates pic.twitter.com/a01T5jnyrO
— Khan Dada (@khandada92786) May 26, 2023

मैच ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद गिल (Shubman Gill) ने कहा, ‘पिछले वेस्टइंडीज दौरे से मुझे लगता है कि मैंने गियर बदलना शुरू किया। मैं पिछले आईपीएल से पहले चोटिल हो गया था लेकिन मैं अपने खेल पर काम करता रहा। मैंने कुछ एरिया पर काम किया है और टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड सीरीज से पहले तकनीकी बदलाव किए हैं।’

शुभमन गिल ने आईपीएल 2018 में डेब्यू किया था। 2018 से 2022 के बीच गिल ने 47 छक्के लगाए थे। लेकिन, आईपीएल के इस सीजन में ही उनके बल्ले से 33 छक्के निकले। एक सीजन में इससे पहले उन्होंने सबसे ज्यादा 12 छक्के 2021 में केकेआर के लिए लगाए थे।

After playing a century against mi shubman gill opened the secret told how suddenly he became such a dreaded batsman

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2023 | 10:47 AM

Topics:  

  • Man Of The Match
  • Shubman Gill

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.