Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पेरिस ओलंपिक का हिस्सा होंगे अफगानिस्तान के खिलाड़ी! IOC ने सामने रखी शर्तें

पेरिस ओलंपिक 2024 में इस बार अफगानिस्तान के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे या नहीं आज के समय में यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। ऐसे में अफगान वासियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। तालिब शासन वाले अफगानिस्तान के कुछ खिलाड़ी ओलंपिक में अपना हुनर दिखते नजर आएंगे।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jul 08, 2024 | 04:27 PM

पेरिस ओलंपिक 2024 में अफगानिस्तान के खिलाड़ी (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

काबुल: पेरिस ओलंपिक 2024 के आगाज होने में अब महज कुछ दिन ही बची है। खेलों के महाकुंभ नाम से मशहूर ओलंपिक के लिए लगभग हर खिलाड़ियों ने अपनी कमर कस ली है। लेकिन अभी भी यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है कि क्या पेरिस ओलंपिक में अफगानिस्तान के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे या नहीं?

दरअसल, अफगानिस्तान में तालिबान राज है। 2021 में तालिबान के आ जाने की वजह से देश की खेल संबंधी गतिविधियों पर इसका काफी बुरा असर पड़ा है। लेकिन इस बीच अफगानिस्तान के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पेरिस ओलंपिक के लिए अफगानिस्तान के कुछ एथलीट खेलते दिखाई देने वाले हैं। जिसमें 3 वीमेंस एथलीट होंगी, जो साइकलिंग का हिस्सा हैं और 2 पुरूष एथलीट होंगे, जो स्विमिंग और जूडो में जोर-आजमाईश करेंगे। हालांकि इसके लिए IOC ने अपना पक्ष भी साफ कर दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने पेरिस ओलंपिक में अफगान भागीदारी पर अपना पक्ष सामने रख दिया है। IOC ने साफ तौर पर कहा कि तालिबान अधिकारियों को भाग लेने से रोक दिया जाएगा। साथ ही तालिबानी झंडे इस्तेमाल नहीं होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

कौन हैं नूर अहमद नूर? तालिबान ने भारत में Afghan Embassy की कमान सौंपी, जानें क्या है पूरी रणनीति

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में शांति नाकाम, तुर्की ने पीछे खींचे हाथ, फिर शुरू होगी जंग!

अफगान तालिबान के आगे झुका पाकिस्तान: व्यापार बहाल करने के लिए बनाई 13 सदस्यीय संयुक्त कमेटी

अफगानिस्तान में फिर धमाका, कोर्ट बिल्डिंग में विस्फोट से हड़कंप; निशाने पर थे तालिबान के अधिकारी!

यह भी पढ़ें- हॉकी इंडिया ने Paris 2024 के लिए जारी की नई जर्सी, पूरी ताकत के साथ इतिहास रचने उतरेगी टीम

साथ ही अफगानिस्तान मूल के 5 रिफ्यूजी एथलीट भी पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेंगे, हालांकि वह रिफ्यूजी ओलंपिक टीम बैनर के तरह होंगे। IOC इन रिफ्यूजी एथलीटों को इंटरनेशनल लेवल पर अपना जलवा दिखाने का अवसर देना चाहता है, इसलिए इन्हें यह मौका मिला है।

ज्ञात हो कि तालिबान ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता अपनी हाथों में ले। बाद अफगान के कई लोगों ने अपना देश छोड़ दिया था। वहीं अफगान पर इसका काफी बुरा असर पड़ा। साथ ही देश की खेल संबंधी गतिविधियों पर बुरा असर पड़ा और कई देशों से अफगानिस्तान के रिश्ते भी बिगड़ गए।

जानकारी के लिए बता दें कि 26 जुलाई से पेरिस ओलंपिक का आगाज होने वाला है। यह 11 अगस्त तक जारी रेहगा। इस बार भारत को अपने खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। ओलंपिक में इस बार भारत के एथिलिट्स शानदार प्रदर्शन करके ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने की कोशिश करेंगे और भारत का परचम लहराएंगे।

Afghanistan athletes participating in paris olympics 2024 taliban rule

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2024 | 04:27 PM

Topics:  

  • Afghanistan
  • Paris Olympics 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.