हॉकी इंडिया ने Paris 2024 के लिए जारी की नई जर्सी, पूरी ताकत के साथ इतिहास रचने उतरेगी टीम

पेरिस ओलंपिक 2024 के शुरू होने से पहले भारतीय हॉकी टीम ने अपनी नई जर्सी भी लांच कर दी गई है। टीम इंडिया इस बार नया इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत को भी अपने खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं।
Hockey India released new jersey for Paris 2024
भारतीय हॉकी टीम(सौजन्यः एक्स)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई से होने वाला है। इस खेलों के महाकुंभ में भारत का प्रदर्शन अच्छा होने की उम्मीद है। इस बार भारत को अपने खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। सभी खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिए कमर भी कस ली है। 19 सदस्यीय की भारतीय हॉकी टीम भी अभ्यास के लिए स्विट्जरलैंड रवाना हो गई है। ऐसे में अब उनके लिए नई जर्सी भी लांच कर दी गई है।

भारतीय हॉकी टीम अभ्यास मैचों के लिए स्विट्जरलैंड रवाना हो गई है। जहां वह ओलंपिक 2024 के लिए मानसिक शक्ति और शारीरिक सहनशक्ति बढ़ाने के लिए प्रैक्टिस करेंगे। टीम कुछ समय के लिए वहां अभ्यास मैच भी खेलेंगे। इसी बीच भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस 2024 ओलंपिक में नई जर्सी में मैदान पर उतरेगी।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 6 जुलाई को बेंगलुरु स्थित अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) परिसर में पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए अपनी नई आधिकारिक जर्सी का प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य कोच क्रेग फुल्टन, कप्तान हरमनप्रीत सिंह और स्ट्राइकर मनदीप सिंह भी टीम के बाकि साथियों के साथ दिखाई दिए।

जानकारी के लिए बता दें कि ओलंपिक के इतिहास में भारतीय हॉकी टीम का शानदार रिकॉर्ड रहा है। टीम ने अब तक 12 ओलंपिक पदक भारत के लिए जीते हैं। जिनमें 8 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली यह टीम इस बार भी पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com