-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Acc Sri Lanka Cricket Announce 41 5 Lakh Ruppes For Groundsmen Pitch Curators In Colombo Kandy
कोलंबो-कैंडी के ग्राउंड स्टाफ को बड़ा तोहफा, ACC और श्रीलंका क्रिकेट ने किया 41.5 लाख रुपये देने का ऐलान
- Written By: किर्तेश ढोबले

फाइल फोटो
नई दिल्ली: एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह (Jai Shah) ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) और श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket ) ने कोलंबो और कैंडी में क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि की घोषणा की है। बता दें कि एशिया कप 2023 के दौरान 13 में से कुल नौ मैच श्रीलंका में खेले गए, जबकि अन्य चार पाकिस्तान के मुल्तान और लाहौर में खेले गए।
अध्यक्ष जय शाह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा, “क्रिकेट के गुमनाम नायकों को बड़ा सलाम! एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) और श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को कोलंबो और कैंडी में समर्पित क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर की योग्य पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है।’
"Big shoutout to the unsung heroes of Cricket. The Asian Cricket Council (ACC) and Sri Lanka Cricket (SLC) are proud to announce a well-deserved prize money of $ 50,000 for the dedicated curators and groundsmen at Colombo and Kandy. Their unwavering commitment and hard work made… pic.twitter.com/Fk8fi9sJgQ — ANI (@ANI) September 17, 2023
उन्होंने कहा, ‘उनकी अटूट प्रतिबद्धता प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत ने एशिया कप 2023 को एक अविस्मरणीय बना दिया। पिच की उत्कृष्टता से लेकर हरे-भरे आउटफील्ड तक, उन्होंने सुनिश्चित किया कि रोमांचक क्रिकेट एक्शन के लिए मंच तैयार किया जाए।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह मान्यता क्रिकेट की सफलता में इन व्यक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करती है। आइए जश्न मनाएं और उनके सम्मान का सम्मान करें सेवाएँ!’
एशिया कप के शुरुआती मुकाबले से फाइनल तक बारिश लगातार चिंता का विषय बनी रही। कैंडी में खेला जानेवाला भारत-पाकिस्तान के बीच पहले दौर का मुकाबला भी इसी के कारण रद्द हो गया था। वहीं, कोलंबो में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबले से पहले भी भारी बारिश का अनुमान था। हालांकि, ग्राउंडस्टाफ के प्रयासों से एक रोमांचक मुकाबला संभव हो पाया। महत्वपूर्ण बात यह रही कि ग्राउंडस्टाफ ने कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 मुकाबले को रिजर्व डे में स्थानांतरित करके संभव बना दिया था। एशिया कप में छह टीमों का यह टूर्नामेंट 30 अगस्त से 17 सितंबर के बीच खेला गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Acc sri lanka cricket announce 41 5 lakh ruppes for groundsmen pitch curators in colombo kandy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Photo: कम खर्च में विदेश घूमना चाहते हैं? भारतीयों के लिए बिना वीजा वाले ये 8 देश हैं परफेक्ट
Jul 27, 2026 | 09:28 AMश्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
Jul 27, 2026 | 09:25 AMउज्जैन में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिलाओं से मारपीट का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार
Jul 27, 2026 | 09:23 AMChia Seeds Benefits: चिया वॉटर या चिया योगर्ट? जानिए चिया सीड्स खाने का सबसे असरदार तरीका
Jul 27, 2026 | 09:21 AM5 युवकों की हत्या के आरोपी डॉ. अमित खरे का अस्पताल सील, बिना अनुमति चल रहा था ‘स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल’
Jul 27, 2026 | 09:20 AMNavabharat Nishanebaaz: हर कार्यकर्ता की खास चॉइस, ऊंचा पद पाने की ख्वाहिश
Jul 27, 2026 | 09:19 AMGold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! हफ्ते के पहले दिन फिर घटे दाम, जानिए अपने शहर का भाव
Jul 27, 2026 | 09:06 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














