- Hindi News »
- Special Coverage »
- Zero Shadow Day At Different Places In Vidarbha From 20 To 28 May
निशानेबाज: देखो प्रकृति की अनोखी माया, 26 मई को नहीं पड़ेगी छाया
विदर्भ के अलग-अलग ठिकानों पर 20 से 28 मई तक जीरो शैडो डे रहेगा।महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में 26 मई को दोपहर 12.10 बजे किसी भी व्यक्ति की छाया जमीन पर नहीं पड़ेगी।
- Written By: दीपिका पाल

जीरो शैडो डे (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, 26 मई को जीरो शैडो डे रहेगा।हमारा मतलब है कि इस दिन किसी की परछाई या छाया नजर नहीं आएगी।वह आपके पैरों के नीचे होगी।इसे आप प्रकृति का चमत्कार मान सकते हैं।वैसे विदर्भ के अलग-अलग ठिकानों पर 20 से 28 मई तक जीरो शैडो डे रहेगा।महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में 26 मई को दोपहर 12.10 बजे किसी भी व्यक्ति की छाया जमीन पर नहीं पड़ेगी।प्रति वर्ष 2 बार ऐसी स्थिति आती है जब सूर्य देव उत्तरायण में और फिर दक्षिणायन में रहते हैं।’
हमने कहा, ‘किसी छाया या माया के चक्कर में मत पड़िए।उसमें उलझेंगे तो बाहर नहीं निकल पाएंगे।जब सूर्य और चंद्रमा एक सीध में रहते हैं तो चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है।इसे ग्रहण कहा जाता है।चंद्रग्रहण हो या सूर्यग्रहण, सब छाया का खेल है।जब दुनिया में दूरबीन का आविष्कार नहीं हुआ था तब भी हजारों वर्षों पहले हमारे ज्योतिषी बता देते थे कि ग्रहण कब पड़नेवाला है.’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, किसी मंत्री या वीवीआईपी के साथ सिक्योरिटी वाले छाया की तरह लगे रहते हैं।छोटे-मोटे नेता के चमचे भी उसकी शैडो बने रहते हैं।सुनील दत्त और आशा पारेख की एक फिल्म आई थी जिसका नाम था- छाया! इसमें गीत था- इतना ना मुझसे तू प्यार बढ़ा कि मैं एक बादल आवारा ’
हमने कहा, ‘पुराणों के अनुसार सूर्य देव की 2 पत्नियां थीं- संध्या और छाया।जब संध्या सूर्य के ताप से घबरा गई तो उसने अपनी छाया को वहां छोड़ दिया जो उसके जैसी ही दिखती थी।छाया से शनि का जन्म हुआ जबकि संध्या की संतानें यम, यमुना, ताप्ती, वैवस्वत मनु थे।रामायण के अरण्य कांड में उल्लेख है कि वनवास के 13 वर्ष बीतने के बाद भगवान राम ने सीता से कहा कि अब हम रावण को मारने के लिए लीला करेंगे।तुम अग्नि में समा जाओ और अपनी छाया को यहां छोड़ दो।
सम्बंधित ख़बरें
15 फीट गहरा ‘मौत का कुआं’ और अधूरी पार्किंग, पुणे में दिल्ली जैसा हादसा, 3 साल की बच्ची की हालत गंभीर
Maharashtra Budget 2026: किसानों की कर्ज माफी की तैयारी! शिंदे समिति ने बैंकों से मांगा बकाया ऋण का डेटा
वेलेंटाइन डे पर गुरु की मर्यादा तार-तार, सातारा में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक पर FIR दर्ज
10 महीने बाद भी खाली हाथ, पहलगाम के शहीद हुए संतोष जगदाले की बेटी को अब तक नहीं मिली है सरकारी नौकरी
रावण जिस सीता का हरण करके ले गया वह माया सीता थीं।रावण वध के बाद जब सीता की अग्नि परीक्षा हुई तो अग्नि से वास्तविक सीता निकल कर सामने आ गईं।विष्णु और लक्ष्मी के अवतार राम-सीता की यह लीला रावण समझ ही नहीं पाया और मारा गया।इसलिए कभी छाया या माया के पीछे दौड़ना नहीं चाहिए।वह कभी हाथ नहीं आती।’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Zero shadow day at different places in vidarbha from 20 to 28 may
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बोर्ड की मार्कशीट या IPL की कैप? वैभव सूर्यवंशी ने चुना अपना जुनून, 10वीं की परीक्षा को कहा बाय-बाय
Feb 16, 2026 | 05:57 PMपुरी बीच पर सुदर्शन पटनायक की अनोखी सैंड आर्ट, 17 हजार रुद्राक्ष और 500 शिवलिंग से रचा शिव समर्पण
Feb 16, 2026 | 05:55 PM15 फीट गहरा ‘मौत का कुआं’ और अधूरी पार्किंग, पुणे में दिल्ली जैसा हादसा, 3 साल की बच्ची की हालत गंभीर
Feb 16, 2026 | 05:54 PMकिन्नर गुटों में छिड़ा खूनी संघर्ष, जबरन धर्मांतरण और अवैध वसूली के आरोपों से गरमाया नासिक का माहौल
Feb 16, 2026 | 05:51 PMपाकिस्तान में जमकर फूट रहा अपने ही खिलाड़ियों पर गुस्सा, शादाब-शाहीन से लेकर बाबर की PAK में हो रही फजीहत
Feb 16, 2026 | 05:49 PMVijay Deverakonda संग इस दिन सात फेरे लेंगी रश्मिका मंदाना! सामने आई कपल की वेडिंग डिटेल्स
Feb 16, 2026 | 05:47 PMकराची की मंघोपिर दरगाह में 200 से ज्यादा मगरमच्छ, श्रद्धालु हाथ से खिलाते हैं मीट और मिठाई
Feb 16, 2026 | 05:46 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM













