8 मई का इतिहास: हिटलर की मौत के बाद खत्म खत्म हुआ यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध, बदला दुनिया का इतिहास
World War History: 8 मई 1945 को जर्मनी के आत्मसमर्पण के साथ यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हुआ। हिटलर की मौत के एक सप्ताह बाद यह ऐतिहासिक घटना दुनिया के इतिहास में दर्ज हुई।
- Written By: अंकिता पटेल
द्वितीय विश्व युद्ध,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Germany Surrender World War: साल के बाकी दिनों की तरह आठ मई का दिन भी इतिहास की कई छोटी-बड़ी घटनाओं के लिए याद किया जाता है। जर्मन तानाशाह हिटलर के आत्महत्या करने के तकरीबन एक सप्ताह बाद वह आठ मई का ही दिन था, जब जर्मनी के जनरल अल्फ्रेड योडल ने बिना शर्त आत्मसमर्पण के कागजों पर हस्ताक्षर कर दिए और इसके साथ ही यूरोप में द्वितीय विश्वयुद्ध का खात्मा हो गया।
विश्व युद्ध के समापन की औपचारिक घोषणा होने तक रूस में अगला दिन हो चुका था, इसलिए वहां नौ मई को विश्व युद्ध के समापन का जश्न मनाया गया। हालांकि, जापान ने सितंबर में आत्मसपर्मण किया और उसके बाद ही द्वितीय विश्व युद्ध पूरी तरह से समाप्त हुआ।
देश-दुनिया के इतिहास में आठ मई की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: बंगाल में राजनीतिक हिंसा तेज, चुनाव के बाद भी बंगाल में खून खराबा
नवभारत विशेष: सोमनाथ हमारी सभ्यता का अटूट संकल्प, लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ
Navabharat Nishanebaaz: BJP की रणनीति का असर, विपक्षी पार्टियों पर टूटा कहर
7 मई का इतिहास : गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन, साहित्य के युगपुरुष; भारत के पहले नोबेल विजेता की विरासत
1886 : अमेरिकी फार्मासिस्ट जान.एस. पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया और उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया।
1929 : भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म।
1959 : प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ युद्ध जैसे धमकी भरे बयान जारी करने से बाज आने को कहा।
1970 : ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक महीने बाद अपना आखिरी स्टूडियो अलबम ‘लैट इट बी’ जारी किया।
1999 : दक्षिणी बांग्लादेश में मेघना नदी में खचाखच भरी नौका पलट जाने से 300 लोगों की मौत।
2001 : अमेरिका अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से बाहर।
2004 : श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो चार साल पहले वेस्टइंडीज के कर्टनी वाल्श ने बनाया था।
2009 : पाकिस्तान की सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अपने अभियान को तेज किया। तालिबान के जुल्मों से परेशान करीब दो लाख लोगों ने घाटी से पलायन किया।
यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: बंगाल में राजनीतिक हिंसा तेज, चुनाव के बाद भी बंगाल में खून खराबा
2010 : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट से उड़ाया, आठ जवान शहीद।
2020 : देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,886 और संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 56,342 हो गई।
2022 : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर।
2023 : राजस्थान में मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में तीन महिलाओं की मौत, पायलट सुरक्षित।
2023 : अमेरिकी प्रांत टेक्सास के डलास में गोलीबारी में भारतीय इंजीनियर सहित नौ लोगों की मौत।
2025 : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री जा रहा निजी कंपनी का एक हेलीकॉप्टर गंगनानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त। पांच श्रद्धालुओं समेत छह व्यक्तियों की मौत।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
