Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: चाहे न्याय की देवी या फिर गांधारी, आंख पर पट्टी बांधना पड़ता है भारी

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने न्याय की देवि की आंखों की पट्टी हटा दी है। उसके हाथ में तलवार की जगह संविधान है। दाहिने हाथ में पहले के समान न्याय का तराजू है। इस पर बार एसोसिएशन की आपत्ति पर 'निशानेबाज' ने निशाना साधा है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Oct 28, 2024 | 01:10 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेक्स: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, न्याय की देवी इतने वर्षों से आंखों पर पट्टी बांध कर गांधारी बनी हुई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने उसकी आंखों की पट्टी हटाकर उसका पूरी तरह मेकओवर कर दिया। उसके हाथ में तलवार की जगह संविधान है। वह साड़ी पहने और मुकुट धारण किए हुए है। दाहिने हाथ में पहले के समान न्याय का तराजू है। इस नई प्रतिमा को लेकर बार एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है कि यह परिवर्तन करते समय उसकी राय नहीं ली गई।’’

हमने कहा, ‘‘अच्छा काम झटपट करना चाहिए। इसमें राय लेने की क्या जरूरत है! आजादी के बाद से इतने चीफ जस्टिस हुए लेकिन यह आदर्श कदम आखिर न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने उठाया जिसकी सराहना की जानी चाहिए।’’

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, आंख पर काली पट्टी बंधी रहने का अर्थ यह था कि न्याय की देवी के लिए सभी समान हैं चाहे वह अमीर-गरीब, राजा-रंक कोई भी हों। वह समान भाव से न्याय करती थी। यह रोमन काल की जस्टिसिया देवी की मूर्ति थी। वैसे इस मूर्ति की आंखों पर पट्टी बांधने की प्रथा 16वीं सदी में शुरू हुई।’’

सम्बंधित ख़बरें

‘सुप्रीम’ हथौड़े ने तोड़ी ट्रंप की कमर, अमेरिकी सरकार लौटाएगी अरबों डॉलर; नए फैसले से भारत को क्या फायदा होगा?

Neal Katyal कौन हैं? भारतीय मूल के वकील जिन्होंने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप के टैरिफ को दी मात

टॉयमेकर की ऐतिहासिक जीत: कैसे रिक वोल्डनबर्ग ने सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप के टैरिफ को दी मात?

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ट्रंप के टैरिफ को बताया अवैध, जानें अब क्या करेंगे ट्रंप?

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने मैक्डानल्ड में तली फ्रेंच फ्राइज, राष्ट्रपति चुनाव जीतने की ख्वाहिश

हमने कहा, आंखों पर पट्टी बांधने से नुकसान ही होता है। गांधार (अफगानिस्तान) की राजकुमारी गांधारी का जब जन्म से अंधे धृतराष्ट्र से विवाह हुआ तो गांधारी ने भी आंखों पर पट्टी बांध ली। जब माता-पिता दोनों नहीं देख सकते थे तो कौरव अन्यायी, अत्याचारी, घमंडी और उच्छृंखल हो गए। उनकी अनीतियों की वजह से ही महाभारत हुआ जिसमें समूचा कौरव वंश समाप्त हो गया। अश्वत्थामा और कृपाचार्य को छोड़कर कौरवों के मित्र व सहयोगी भी जीवित नहीं बचे। यदि गांधारी आंखों पर पट्टी नहीं बांधती तो अपने 100 पुत्रों को अच्छे संस्कार देकर बिगड़ने से बचा सकती थी।’’

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, गांधारी का तो पता नहीं लेकिन आज की राजनीति में पुत्र या पुत्री मोह में डूबे कितने ही धृतराष्ट्र मिल जाएंगे।’’ हमने कहा, ‘‘गांधारी और धृतराष्ट्र की चर्चा छोड़कर महाराष्ट्र के चुनाव पर ध्यान दीजिए। यह भी किसी महाभारत से कम नहीं है।’’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा

Whether it is the goddess of justice or gandhari wearing a blindfold is a burden

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 28, 2024 | 01:10 PM

Topics:  

  • Supreme Court

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.