- Hindi News »
- Special Coverage »
- Western Countries Benefit From Russia Ukraine War Golden Opportunity To Sell Weapons
रूस-यूक्रेन युद्ध से पश्चिमी देशों को फायदा, हथियार बेचने का सुनहरा मौका
- Written By: नवभारत डेस्क

अमेरिका सहित युद्ध सामग्री बनाने वाले पश्चिमी देश यही चाहते हैं कि दुनिया के किसी न किसी हिस्से में लड़ाई चलती रहे ताकि उनके हथियारों की खपत होती रहे. यह शस्त्र निर्माण उद्योग अरबों-खरबों डॉलर्स का है. इसमें लड़ाकू व बॉम्बर विमान, हेलीकॉप्टर, मिसाइल, टैंक, बख्तरबंद गाड़ियां और शक्तिशाली विध्वंसक बम एवं राइफल्स शामिल हैं. इन हथियारों की बिक्री तभी हो सकती है जब 2 पड़ोसी देशों को लड़ाया जाए.
यदि ऐसा नहीं हो पाता तो अमेरिका खुद ही किसी देश पर परमाणु, जैविक या रासायनिक हथियार रखने का मनगढ़ंत आरोप लगाकर उस पर हमला कर देता है जैसा कि उसने इराक पर किया था. सद्दाम हुसैन के मारे जाने के बाद भी वहां ऐसे कोई हथियार नहीं मिल पाए थे. 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध में भी पाकिस्तान के पीछे अमेरिका का हाथ था. जब-जब पाकिस्तान को अमेरिका से फौजी सहायता मिली, उसने भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ा था. अमेरिकी पैटन टैंकों और सैबर जेट विमानों को पाकर पाकिस्तान इतना उन्मत्त हो गया था कि उसने भारत पर हमला कर दिया था.
यूक्रेन को मोहरा बनाया
पश्चिमी देशों ने यूक्रेन के साथ छल किया. उससे ऐसे वादे किए जिन्हें पूरा करना जरूरी नहीं समझा गया. यूक्रेन इस भरोसे में रहा कि संकट की घड़ी में उसे अमेरिका या नाटो सैनिक संधि के देश मदद करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जब रूस और यूक्रेन ने बातचीत करने की प्रक्रिया शुरू की तो मध्यस्थता करने कोई नहीं आया. पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को अरबों डॉलर की शस्त्रास्त्र सामग्री की आपूर्ति का वादा कर रखा है. अमेरिकी व यूरोपीय शस्त्र निर्माता कंपनियों के शेयर्स का मूल्य 52 प्रतिशत तक बढ़ गया तो इसकी वजह रूस-यूक्रेन युद्ध है.
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: रूस के सुखोई ऑफर को जल्दबाजी में न ठुकराएं, 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ लड़ाकू विमान
Russia Ukraine War: अजोव सागर में 5 जहाजों पर यूक्रेन का हमला; पुतिन ने ठुकराया जेलेंस्की का वार्ता प्रस्ताव
ट्रंप-पुतिन दोनों को चाहिए पीएम मोदी का साथ! भारत से नजदीकी बढ़ाने के पीछे क्या है महाशक्तियों की मजबूरी?
चीन-पाक की उड़ेगी नींद! पुतिन ने भारत को दिया Su-57 स्टील्थ फाइटर का ऑफर, जानें क्या है रूस का प्लान?
भारी बर्बादी और विनाश
यूक्रेन पर हमला करने के पीछे रूस ने विविध कारण गिनाए हैं लेकिन इसके लिए माहौल पिछले कई माह से गरमा रहा था. पश्चिमी ताकतें, खासतौर पर अमेरिका रूस को गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी और यूक्रेन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दे रहा था. अमेरिका व पश्चिमी देशों ने रूस पर वित्तीय प्रतिबंध लगाए परंतु इससे जरा भी विचलित न होते हुए रूस ने हमला जारी रखा. कोई भी पश्चिमी देश यूक्रेन की सीधी मदद करने आगे नहीं आया. संकट की घड़ी में यूक्रेन को उसके हाल पर छोड़ दिया गया. पश्चिमी देश कभी भी यूक्रेन की मदद करना नहीं चाहते थे क्योंकि उसने नाटो जैसी सैनिक संधि का सदस्य बनना नहीं चाहा था.
अब यूक्रेन बुरी तरह तबाह हो रहा है. बमबारी से उसके शहर खंडहर बनते जा रहे हैं. बेसहारा महिलाएं व बच्चे भागकर पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं. गरीबी व भूख उन्हें वेश्यावृत्ति के दलदल में ढकेल सकती है. यूक्रेन यद्यपि बहादुरी से लड़ रहा है लेकिन रूस की ताकत से उसका कोई मुकाबला नहीं है. रूस यूक्रेन के परमाणु ठिकानों पर कब्जा करना चाहता है. इसके साथ ही वह फिर से यूएसएसआर (सोवियत संघ) को पुनर्जीवित करना चाहता है जो गोर्बाच्योव के समय टूटकर अनेक गणराज्यों में बिखर गया था. भारत की पहली चिंता यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित स्वदेश लाने की थी. इसके अलावा युद्ध की वजह से बढ़ने वाली महंगाई भी गहरी चिंता का विषय है.
Western countries benefit from russia ukraine war golden opportunity to sell weapons
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026: 4500 पदों पर निकली भर्ती, 22 जून तक करें आवेदन
Jun 13, 2026 | 06:21 PMWeekly Horoscope 14 to 20 June 2026: ये राशि वालों को होगा धन लाभ, तुला राशि वाले रखें इन बातों का विशेष ध्यान
Jun 13, 2026 | 06:20 PMभीमाशंकर ज्योतिर्लिंग का कायाकल्प: नासिक सिंहस्थ कुंभ से पहले 90% काम होगा पूरा, CM फडणवीस ने की समीक्षा
Jun 13, 2026 | 06:13 PMरेलवे भर्ती परीक्षाओं में बड़ा बदलाव! अब CBT के साथ बढ़ेगा TBT का इस्तेमाल, रेल मंत्री ने दिए नए निर्देश
Jun 13, 2026 | 06:13 PMफसल बीमा से वंचित यवतमाल के किसानों ने उठाए सवाल, पारदर्शी जांच की मांग
Jun 13, 2026 | 06:10 PMShani Dev Upay: शनिदोष से छुटकारा के लिए करें ये महाउपाय, शनिदेव करें कृपा, अड़चनें होंगी दूर
Jun 13, 2026 | 06:05 PMटेकड़ीवाड़ी कांड: नागपुर में गैंग का आतंक, फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Jun 13, 2026 | 06:04 PMवीडियो गैलरी

Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM














