Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संपादकीय: मालेगांव ब्लास्ट मामला, फिर सामने आई जांच एजेंसियों की कमजोरी

Malegaon Blast Case: क्या हमारी जांच एजेंसियां निकम्मी हैं जो किसी संगीन मामले के पूरे सबूत नहीं जुटा पातीं या अभियोजन ढंग से केस कोर्ट में रख नहीं पाता? मालेगांव ब्लास्ट मामले में भी यही हुआ।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Aug 01, 2025 | 01:11 PM

मालेगांव विस्फोट मामला (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

नवभारत डिजिटल डेस्क: आखिर हमारी न्यायप्रणाली इतनी धीमी चाल से क्यों चलती है जिसमें वर्षों मामला लटकता रहता है और जब फैसला आता है तो काफी देर हो चुकी होती है। क्या हमारी जांच एजेंसियां निकम्मी हैं जो किसी संगीन मामले के पूरे सबूत नहीं जुटा पातीं या अभियोजन ढंग से केस कोर्ट में रख नहीं पाता? मालेगांव ब्लास्ट मामले में भी यही हुआ जिसमें 17 वर्ष बाद सभी आरोपी बरी कर दिए गए। यदि ये निर्दोष थे तो इतने वर्षों तक उन्होंने इतनी प्रताड़ना क्यों झेली? उन पर जो शारीरिक व मानसिक दबाव आया उसके लिए जिम्मेदार कौन था? फिर सबसे बड़ा सवाल उठता है मालेगांव ब्लास्ट में जिन 6 लोगों की मौत हुई व 100 से अधिक घायल हुए उसके लिए दोषी कौन था? ये प्रश्न अनुत्तरित रह गए।

नाशिक जिले के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 की रात मुस्लिम आबादी वाले भिकु चौक इलाके में जब वहां खड़ी बाइक में यह विस्फोट हुआ तब रमजान का महीना होने से सड़क पर काफी भीड़ थी। धमाके में दुकानदार व राहगीर जैसे स्थानीय लोग मारे गए या घायल हुए। इस विस्फोट के बाद ‘हिंदू आतंकवाद’ जैसा शब्द गढ़ा गया जिसका इस्तेमाल 2008 में तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम ने किया। फिर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द का उपयोग किया जिस पर तीखी आपत्ति जताते हुए भाजपा ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। इसे हिंदू आतंकवाद कहना हिंदू धर्म व संस्कृति का अपमान करना है। मालेगांव विस्फोट की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) को सौंपी गई थी जिसके प्रमुख हेमंत करकरे थे।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में भीषण गर्मी से बचाव के लिए ग्रीन नेट की बढ़ी मांग, किसानों से लेकर शहरवासियों तक खरीदारी तेज

खाड़ी युद्ध का असर: नासिक में ऑटो एलपीजी संकट गहराया, 16 दिनों में कीमत 54 से 100 रुपये

किताबों के साथ खेती भी: नासिक में ‘बाल किसानों’ का कमाल, आदिवासी छात्रों ने की जैविक खेती

नासिक में एचपीवी टीकाकरण जागरूकता शिविर, अधिकारी ने खुद लगवाया HPV टीका; अभिभावकों ने दिखाई जागरूकता

एटीएस ने जांच के दौरान साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया कि जिस मोटर साइकिल में विस्फोटक रखा गया था, उसका रजिस्ट्रेशन उनके नाम पर था। प्रज्ञा का कहना था कि उनकी बाइक चोरी चली गई थी। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित को भी गिरफ्तार किया गया था तथा प्रज्ञा व पुरोहित को एटीएस ने मुख्य साजिशकर्ता बताया था। चार्जशीट में ‘अभिनव भारत’ संगठन का नाम लिया गया। इस मामले में यूएपीए, आईपीसी और मकोका के तहत केस दर्ज किया गया। यद्यपि विशेष अदालत ने 31 जुलाई 2009 को सबूतों की कमी का हवाला देते हुए मकोका के आरोप हटा दिए थे लेकिन 2010 में बाम्बे हाईकोर्ट ने फिर से मकोका के आरोपों को बहाल कर दिया। 2011 में यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपा गया।

ये भी पढ़ें–  नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

एनआईए ने भी मकोका के आरोपों को हटाते हुए कहा कि एटीएस ने कुछ आरोपों को गढ़ा है और दबाव डालकर कबूलनामा करवाया है। 2017 में साध्वी प्रज्ञा और ले। कर्नल पुरोहित को जमानत दे दी गई। प्रज्ञा तो भोपाल से बीजेपी सांसद भी चुन ली गई थीं। आखिर मुंबई की विशेष अदालत ने सभी 7 आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया। जनमानस में सवाल कौंध रहा है कि क्या जांच एजेंसियां सबूत जुटाने में ढीली हैं या न्यायतंत्र पर किसी प्रकार का राजनीतिक दबाव काम करता है? ऐसे मामलों का नतीजा यही निकलता है कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया!

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Weakness of the investigating agencies came in the malegaon blast case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2025 | 01:11 PM

Topics:  

  • Malegaon
  • Malegaon Crime
  • Nashik District

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.