Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवभारत निशानेबाज: कैसी आशंका और कैसा डर, आपके घर लगेगा स्मार्ट मीटर

Smart Meters Protest: देशभर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की योजना का तीव्र विरोध हो रहा है। जनता इसे भारी-भरकम खर्च, निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने और मनमाने बिजली बिल की साज़िश मान रही है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 26, 2026 | 10:32 AM

नवभारत निशानेबाज (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Navabharat Nishanebaaz: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, यह बताइए कि लोग स्मार्ट फोन तो मजे से अपने पास रखते हैं लेकिन बिजली के स्मार्ट मीटर का विरोध क्यों कर रहे हैं? क्या वह चाहते हैं कि मीटर डल, धीमा, सुस्त और आकर्षणविहीन बना रहे और स्मार्ट न होने पाए।’

हमने कहा, ‘लोग यदि स्मार्ट मीटर के विरोध में मोर्चा निकाल रहे हैं तो उसकी जरूर कोई वजह होगी। प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर खर्च होनेवाले 40,000 करोड़ रुपए जनता की जेब से जाएंगे। महाराष्ट्र के विद्युत उपभोक्ताओं के घर, कार्यालय, दुकान में 25,65,000 स्मार्ट मीटर लगाए जानेवाले हैं। आरोप है कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना अदाणी, टाटा पॉवर, रिलायंस, टोरंट जैसी निजी कंपनियों का हित साधने के लिए जबरन लागू की जा रही है। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिल भी ज्यादा रकम का आएगा। जब मीटर स्मार्ट है तो जोर से भागेगा।’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, पुराने मीटर में कौन सी बुराई या कमी थी जो उसे बदलकर स्मार्ट मीटर लाया जा रहा है?’

सम्बंधित ख़बरें

यवतमाल की 515 दुकानों की लीज विवाद: डॉ. वाघमारे ने हाईकोर्ट में दाखिल की जनहित याचिका

मुंबई-नवी मुंबई समेत 6 शहरों में बनेगी एयरपोर्ट सिटी, अदाणी समूह करेगा 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश

नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में महंगी बिजली पर घमासान, गुजरात के मुकाबले क्यों जेब ढीली कर रहे उपभोक्ता?

1000 करोड़ की जरूरत, पर बजट नहीं, भंडारा के गोसीखुर्द से 42 गांवों का पुनर्वास अब भी अधर में

हमने कहा, ‘सरकार कोई नई चीज देना चाहती है तो उसे प्रेम से स्वीकार कीजिए। जैसे लोग नए मकान में रहने जाते हैं, नई गाड़ी खरीदते हैं, खाने में नई रेसिपी आजमाते हैं, नेता नई पार्टी ज्वाइन करते हैं, वैसे ही आप भी नया स्मार्ट मीटर ले लीजिए। पुराने कपड़ों के समान पुराना मीटर त्याग दीजिए। अब ओल्ड इज गोल्ड वाली कहावत भूल जाइए।’

यह भी पढ़ें:- Navabharat Nishanebaaz: जहां दिखे फायदा उस ओर चल, इसीलिए होता है इतना दलबदल

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, अभी ग्राहकों को बिजली बिल भरने के लिए 21 दिन की मोहलत दी जाती है। प्रीपेड मीटर से यह सुविधा नहीं मिल पाएगी। नोटिस न देते हुए बिजली सप्लाई बंद की जा सकती है। बिल भरने के बाद भी 3 से 7 दिन बिजली बंद रह सकती है।’

हमने कहा, ‘पहले से आशंका मत रखो। स्मार्ट मीटर आजमा कर तो देखो। आपने शम्मी कपूर पर फिल्माया गया गीत सुना होगा- ‘मुझे अपना यार बना लो फिर हो जाऊं संसार का, अरे आजमा के देखो, दिल कैसा है दिलदार का!’ जब आपके यहां बिजली का स्मार्ट मीटर लगे तो उसका पुष्पमाला पहनाकर और नारियल फोड़कर स्वागत कीजिए। इस तरह की बेढ़ब स्कीम को कहते हैं- सरकार आपके द्वार! आप स्मार्ट मीटर को देखकर यह नहीं कह सकते- डोन्ट ट्राई टु बी स्मार्ट विद मी अर्थात मुझसे चालबाजी मत करो!’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेद्वी के द्वारा

Navabharat nishanebaaz smart meter protest electricity consumers prepaid billing dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 10:32 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mahavitaran
  • Navabharat Nishanebaaz

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.