Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा पर लगाई रोक, जानें चार दिसंबर का इतिहास

सती प्रथा एक ऐसी ही कुप्रथा थी, जिसमें पति की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी को उसकी चिता में जीते जी झोंक दिया जाता था। भारत में इस कुप्रथा को खत्म करने का श्रेय अंग्रेज वायसराय विलियम बेंटिक को जाता है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Dec 04, 2024 | 12:34 PM

4 दिसंबर का इतिहास (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: क्या कोई समाज किसी ऐसी घटना की कल्पना कर सकता है, जिसमें पति की मौत के बाद उसकी जीती जागती पत्नी को भी जलने के लिए मजबूर किया जाए और इसे प्रथा का नाम देकर सही भी ठहराया जाए। सती प्रथा एक ऐसी ही कुप्रथा थी, जिसमें पति की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी को उसकी चिता में जीते जी झोंक दिया जाता था और भारत में व्याप्त इस कुप्रथा को खत्म करने का श्रेय अंग्रेज वायसराय विलियम बेंटिक को जाता है, जिन्होंने चार दिसंबर 1829 को सती प्रथा पर रोक लगा दी। लॉर्ड बेंटिक भारतीय समाज से तमाम बुराइयां खत्म करने के हिमायती थे और उन्होंने नवजात कन्या वध की कुप्रथा का भी अंत किया था।

देश दुनिया के इतिहास में चार दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1796 – बाजीराव द्वितीय पेशवा बनाए गए।

सम्बंधित ख़बरें

16 फरवरी की पहली बीएमसी सभा से पहले तैयारी तेज, बैठने की कमी दूर करने के लिए नई व्यवस्था

देवपायली में तेंदुए का जानलेवा हमला, माहुली में बाघ ने महिला को उतारा मौत के घाट; मुआवजे का हुआ ऐलान

Money Management के कुछ बेहतरीन टिप्स: भविष्य को सुरक्षित बनाने और पैसा बढ़ाने का आसान तरीका

Kandivali West में जन्मदिन मनाने आए युवकों पर नशेड़ियों का हमला, सोसायटी में घुसकर पत्थरबाजी से दहशत

1829 – वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा को समाप्त करने का ऐलान किया।

1860 – गोवा में मरगाव के निवासी अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय थे।

1952 – इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत छाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई।

1959 – भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर किए गए।

1967 – देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75′ का थुम्बा से प्रक्षेपण किया गया।

हर एक तारीख से जुड़ी रोचक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें  

1977 – मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चे का गठन किया गया।

1984 – हिज्बुल्ला के चरमपंथियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या कर दी।

1991 : लेबनान में अंतिम अमेरिकी बंधक को सात वर्ष की कैद के बाद रिहा कर दिया गया।

1996 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह की सतह के अध्ययन के लिए एक और अंतरिक्ष यान ‘मार्स पाथफाउंडर’ प्रक्षेपित किया।

2006 – फिलीपीन में भीषण तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।

2008 – प्रसिद्ध इतिहासकार और प्राचीन भारतीय इतिहास की अध्ययनकर्ता रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।

2021 – दुनिया की सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर इलीन ऐश का 110 साल की उम्र में लंदन में निधन। ऐश ने द्वितीय विश्व युद्ध से पहले और बाद में इंग्लैंड के लिये सात टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने 23 के औसत से 10 विकेट चटकाये थे। ऐश ने 1937 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण किया था और निधन के समय वह दुनिया की सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर थीं।

2023 – उत्तरी तंजानिया में भारी बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 47 लोगों की मौत और 85 अन्य घायल।

(एजेंसी)

Viceroy lord william bentinck banned the practice of sati know the history of december 4

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 04, 2024 | 12:34 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.