Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: 1.39 करोड़ में पड़ा शाह का खाना, दूसरे की थाली पर नजर ना लगाना

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की शाही थाली 1.39 करोड़ रुपए की पड़ी. इसे लेकर राकां (शरद पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड और स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के नेता राजू शेट्टी ने तीखी आलोचना की है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Apr 22, 2025 | 12:49 PM

1.39 करोड़ में पड़ा शाह का खाना (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, सभ्यता और शालीनता का तकाजा है कि किसी की थाली पर नजर नहीं डालना चाहिए. कोई सोने-चांदी के वर्क से लिपटी मिठाई खाए अथवा छप्पन भोग का आनंद ले, उधर झांकने की कोई जरूरत नहीं है। हिंदी में कहावत है- रूखी-सूखी खाय के ठंडा पानी पी, देख पराई चोपड़ी क्यों ललचाए जी! इसका अर्थ है कि रूखा-सूखा जो भी मिले, खाकर ठंडा पानी पी लो लेकिन दूसरे की घी चुपड़ी हुई रोटी को देखकर लालच में मत पड़ो।हर कोई अपनी किस्मत से खाता है।’

हमने कहा, ‘आपको पता भी है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की शाही थाली 1.39 करोड़ रुपए की पड़ी. इसे लेकर राकां (शरद पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड और स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के नेता राजू शेट्टी ने तीखी आलोचना की है। अब आप सोच में पड़ जाएंगे कि अमित शाह का भोजन इतना महंगा कैसे पड़ गया! हुआ यह कि रायगड़ किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज के पुण्यतिथि कार्यक्रम के बाद अमित शाह, अजीत पवार गुट के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सुनील तटकरे के आमंत्रण पर उनके यहां भोजन करने सुतारवाड़ी गए।’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, इसमें गलत क्या है! किला चढ़ने के परिश्रम के बाद भूख लगना स्वाभाविक है. कोई प्रेम से खाने के लिए निमंत्रित करे तो वहां अवश्य जाना चाहिए. भगवान कृष्ण ने विदुर के यहां जाकर भोजन किया था और सुदामा के पोहे खाए थे।’

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल चुनाव: भवानीपुर में सुवेंदु बनाम ममता की महाजंग, अमित शाह की मौजूदगी में आज मचेगा सियासी घमासान

राकां में फिर विलय की चर्चा तेज, पवार परिवार की भूमिका अहम, दिल्ली में होंगे बड़े फैसले

West Asia संकट पर पीएम मोदी की हाई-लेवल बैठक… सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर हुआ बड़ा मंथन

भंडारा की समस्याएं पहुंचीं मुंबई, शरद पवार से मिला प्रतिनिधिमंडल; संगठन मजबूती पर जोर

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, अमित शाह के हेलीकाप्टर की लैंडिंग व टेक आफ के लिए सुतारवाड़ी में 1 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से हेलीपैड बनाया गया. इससे समझ जाइए कि यह भोजन कितना महंगा पड़ा. जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि यदि शाह को इतनी भूख लगी थी तो मैं खुद उनके लिए पेण से रायगड़ खाने का टिफिन लेकर आता. इससे खर्च बच जाता. राजू शेट्टी ने कहा कि सुनील तटकरे के घर एक कटोरी आम का रस और एक मोदक खाने पर 1.39 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

परभणी में 1.50 लाख के कर्ज की वजह से किसान ने आत्महत्या की, उसी रात उसकी पत्नी ने भी मौत को गले लगाया.’ हमने कहा, ‘हर व्यक्ति का भाग्य एक दूसरे से अलग होता है. किसे कहां खाना मिलना है, यह पहले से तय रहता है इसीलिए कहा गया है- दाने-दाने पे लिखा है खानेवाले का नाम, खानेवाले अनेक देनेवाला एक राम!’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Union home minister amit shahs shahi thali cost rs 139 crore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2025 | 12:49 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Amit Shah
  • Sharad Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.