भंडारा की समस्याएं पहुंचीं मुंबई, शरद पवार से मिला प्रतिनिधिमंडल; संगठन मजबूती पर जोर
पवार से मुलाकात में जिले की समस्याओं और संगठन विस्तार पर चर्चा, किसानों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने का आश्वासन।
Bhandara Sharad Pawar News: भंडारा जिले की ज्वलंत समस्याओं और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई में पार्टी सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात की। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष की उपस्थिति में जिले के विकास कार्यों और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मुंबई दौरे के दौरान सबसे पहले प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे की अध्यक्षता में एक सांगठनिक बैठक हुई। पार्टी की वर्तमान स्थिति और आगामी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने सिल्वर ओक जाकर शरद पवार से भेंट की और जिले की जमीनी हकीकत पर आधारित एक विस्तृत रिपोर्ट उन्हें सौंपी।
प्रतिनिधिमंडल ने शरद पवार के समक्ष जिले के किसानों, विशेषकर धान उत्पादकों की समस्याओं, सिंचाई परियोजनाओं में हो रही देरी और बढ़ती बेरोजगारी का मुद्दा प्रमुखता से रखा। पवार ने जिले की इन समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे इन विषयों पर विशेष ध्यान देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
उन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की आवश्यकता है। बैठक का नेतृत्व पूर्व विधायक तथा जिला अध्यक्ष चरण वाघमारे ने किया।
प्रतिनिधिमंडल में विजयश्री वाघमारे, प्रदेश सचिव हीरालाल नागपुरे, जैन और तुमसर के सामाजिक कार्यकर्ता प्रफुल वराडे प्रमुख रूप से शामिल थे।
