-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Today In History February 22 Birth Of Dolly The Sheep Through Cloning
22 फरवरी : क्लोनिंग के जरिए डॉली भेड़ का जन्म
- Written By: काजल चोपड़े
यह पहला मौका था, जब क्लोनिंग के लिए वयस्क कोशिका का इस्तेमाल किया गया।

नयी दिल्ली, इतिहास में 22 फरवरी की तारीख एक बड़ी घटना के साथ दर्ज है। 22 फरवरी 1997 वह दिन था, जब स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने ऐलान किया कि उन्हें पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका से ‘क्लोन’ बनाने में सफलता मिली। इसे दशक की सबसे बड़ी घटना कहा गया।
ये ‘क्लोन’ भेड़ जिसे ‘‘डॉली नाम दिया गया था दरअसल पांच जुलाई 1996 को पैदा हुई थी, लेकिन इसकी घोषणा सात माह बाद फरवरी में की गई। इससे पहले भी क्लोनिंग की जाती थी, लेकिन वह भ्रूण कोशिकाओं से की गई थी। यह पहला मौका था, जब क्लोनिंग के लिए वयस्क कोशिका का इस्तेमाल किया गया।
यह भेड़ सात बरस तक जीवित रही और फरवरी 2003 में इसकी मौत हो गई। इसके शरीर को स्कॉटलैंड के संग्रहालय में सहेजकर रखा गया है ताकि तमाम लोगों को विज्ञान की इस अनूठी उपलब्धि को देखने का मौका मिले।देश दुनिया के इतिहास में 22 फरवरी की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
सम्बंधित ख़बरें
1556 : मुग़ल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूं का निधन।
1731: अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का जन्म।
1821: स्पेन ने फ्लोरिडा राज्य को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को सौंप दिया।
1845 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने सेरमपुर और बालासोर को डच ईस्ट इंडिया कंपनी से खरीदा।
1885 : राष्ट्रवादी नेता जतिन्दर मोहन सेन गुप्ता का जन्म।
1907 : लंदन में मीटर वाली पहली कैब चलाई गई।
1944 : महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का ब्रिटिश सरकार के कैदी के रूप में निधन।
1958: देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का निधन।
1974 : पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।
1980 : शीतकालीन ओलंपिक खेलों में अमेरिका की आइस हाकी टीम ने खिताब की दावेदार सोवियत टीम को हराकर ओलंपिक खेलों के इतिहास का बड़ा उलटफेर किया।
1996 : हवाला कांड ने भारतीय राजनीति में तूफान ला दिया। जांचकर्ताओं ने हवाला व्यापारी जैन बंधुओं की डायरियों से मिली जानकारी के आधार पर तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव सरकार के कई सदस्यों को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी बनाया।
1935: अमेरिका ने विमानों के व्हाइट हाउस के ऊपर से उड़ान भरने पर रोक लगाई।
1997: क्लोनिंग से भेड़ का जन्म, जिसे डॉली नाम दिया गया।
1991 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा और ऐसा न करने पर हमला करने की चेतावनी दी।
1999 : भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जगदीश भगवती को कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र का प्रमुख नियुक्त किया गया।
2000 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार फोटो पहचान पत्र को किसी व्यक्ति की पहचान के लिए जरूरी बनाया गया।
2005 : ईरान में ज़बर्दस्त भूकम्प, 400 से ज्यादा लोगों की मौत।
2011 : न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत।(एजेंसी)
Today in history february 22 birth of dolly the sheep through cloning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BEST बदलेगी, सफर संवरेंगे, बेस्ट के कायाकल्प का तैयार ब्लूप्रिंट, डबल डेकर विस्तार, नए रूट और भर्ती के आदेश
Jul 21, 2026 | 08:46 PMराहुल का धरना, मोदी की चाल… AAP नेता संजय सिंह ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप, CJP ने कही ये बड़ी बात
Jul 21, 2026 | 08:42 PMटीजीटी, पीजीटी और प्रधानाचार्य भर्ती का इंतजार खत्म; आयोग के पोर्टल पर अपलोड हुई रिक्तियां
Jul 21, 2026 | 08:34 PMउज्जैन: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, नौकरी का झांसा… फिर अपहरण! 10 लाख की फिरौती लेकर छोड़े जाने का आरोप
Jul 21, 2026 | 08:32 PMDhokla Recipe: घर पर अपने हाथों से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
Jul 21, 2026 | 08:29 PMExplainer: CJP का प्रदर्शन… राहुल का धरना, एक साथ तीन मोर्चों पर फंसी मोदी सरकार, क्या होगा अगला कदम?
Jul 21, 2026 | 08:28 PMछत्रपति संभाजीनगर: 5.96 करोड़ के सहकारी घोटाले में तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सात दिन की पुलिस हिरासत
Jul 21, 2026 | 08:22 PMवीडियो गैलरी

लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM
क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM














