Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

27 September : भारत माता के महान सपूत भगत सिंह का जन्मदिन

  • Written By: रंजन सिंह
Updated On: Sep 27, 2021 | 01:26 PM
Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली. साल के नौवें महीने का यह 27वां दिन इतिहास में भारत माता के सबसे लाडले पुत्र और उसे अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए 23 बरस की छोटी सी उम्र में फांसी के फंदे पर झूल गए अमर शहीद भगत सिंह के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है।  अविभाजित पंजाब के लायलपुर (अब पाकिस्तान में) में 27 सितंबर 1907 को जन्मे भगत सिंह बहुत छोटी उम्र से ही आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए और उनकी लोकप्रियता से भयभीत ब्रिटिश हुक्मरान ने 23 मार्च 1931 को 23 बरस के भगत को फांसी पर लटका दिया। 

पिछली सदी के आखरी वर्षों में इंटरनेट की दुनिया में एक बड़ी घटना हुई जो आज हम सबकी जिंदगी से जुड़ी है। दरअसल 1998 में आज ही के दिन पीएचडी के दो छात्रों ने इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना की। आज यह दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेट प्लेटफार्म होने के साथ ही ‘गूगल बाबा’ के रूप में हर सवाल का जवाब देने को तैयार रहता है।    देश दुनिया के इतिहास में 27 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1066 : नौरमैंडी के ड्यूक विलियम ने अपनी सेना को इंग्लैंड के दक्षिण पूर्वी तट की ओर उस अभियान के लिए रवाना किया, जिसे बाद में नोरमन फतह के तौर पर जाना गया। 

सम्बंधित ख़बरें

गड़चिरोली देश के टॉप 10 आकांक्षी जिलों में शामिल, 28 हजार ‘लखपति दीदी’ को अब ‘करोड़पति दीदी’ बनाने का लक्ष्य

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव नहीं हैं बागी सांसद, राउत बोले- मुझे भी तोड़ने की कोशिश कर चुके हैं एकनाथ शिंदे!

मुंबई: कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत, मंत्री ने दिए POSH कानून को सख्ती से पालन करने के निर्देश

MP में 10 साल बाद प्रमोशन का रास्ता साफ, 4.5 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ; युवाओं के लिए खुलेंगे अवसर

1781 : हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच सालनगढ़ की मशहूर लड़ाई लड़ी गई। 

1833 : राम मोहन राय का इंग्लैंड के ब्रिस्टल में निधन। 

1907 : भारत के महान क्रांतिकारी और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले भगत सिंह का जन्म।

1918 : ब्रिटिश सेना ने पहले विश्व युद्ध के दौरान वेस्टर्न फ्रंट पर अंतिम आक्रमण के तहत हिंडनबर्ग लाइन पर हमला किया। 

1964 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या की जांच करने वाले वारेन आयोग ने अपने निष्कर्ष जारी किए।

1970 : जोर्डन के शाह और फलस्तीन मुक्ति संगठन के नेता के बीच काहिरा में एक सम्मेलन के दौरान संघर्षविराम पर सहमति। 

1977 : प्रसिद्ध नर्तक उदय शंकर का निधन।

1988 : फर्राटा धावक बेन जानसन को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण सोल ओलंपिक खेलों से निकाला गया। उनका 100 मीटर दौड़ में जीता गया स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया। 

1995 : कलकत्ता मेट्रो का टॉलीगंज और दमदम के बीच पूर्ण क्षमता से परिचालन शुरू। 

1996 : मोहम्मद उमर के नेतृत्व में तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया और अफगानिस्तान को इस्लामी राष्ट्र घोषित किया। 

1998 : पीएचडी कर रहे दो छात्रों लैरी पेज और सर्जी बेन ने सर्च इंजन गूगल की स्थापना की। दुनिया का यह सबसे बड़ा इंटरनेट सर्च इंजन आज हर शंका का समाधान बताता है। 

2008 : चीन के अंतरिक्ष यात्री झाई झीगांग ने पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की। 

2020: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने तीन कृषि विधेयकों को मंजूरी दे दी। इनको लेकर एक राजनीतिक विवाद चल रहा है और खासतौर से पंजाब और हरियाणा के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Today in history 27 september birthday of bhagat singh the great son of mother india 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2021 | 01:26 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.