1 दिसंबर का इतिहास : साल के अंतिम महीने का पहला दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह
Historical Events of 1-December: मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत समुदाय ने 381 दिनों तक बसों का बहिष्कार किया। जानें इस दिन की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं।
- Written By: आंचल लोखंडे
Updated On:
Dec 01, 2025 | 05:21 PM
साल के अंतिम महीने का पहला दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह
नई दिल्ली: इतिहास में एक दिसंबर का दिन कई अहम घटनाओं के लिए दर्ज है। इनमें एक घटना देखने में तो मामूली लगती है, लेकिन आगे चलकर उसने इतना बड़ा रूप ले लिया कि इतिहास में एक विशेष स्थान बना लिया।
दरअसल, 1955 में रोसा पार्क्स नाम की एक अश्वेत महिला अलाबामा में एक बस में यात्रा कर रही थी। उसने एक श्वेत यात्री के लिए सीट छोड़ने से इंकार कर दिया। उस समय के नस्लभेदी नियमों के खिलाफ जाने पर उन्हें दंडित किया गया। इस घटना का जबरदस्त विरोध हुआ और मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत समुदाय ने 381 दिनों तक बसों का बहिष्कार किया।
एक दिसंबर-इतिहास में दर्ज प्रमुख घटनाएं
- 1761 : मोम के पुतलों के प्रसिद्ध संग्रहालय की संस्थापक मादाम तुसाद का जन्म।
- 1886 : समाज सुधारक राजा महेंद्र प्रताप का जन्म।
- 1955 : अश्वेत महिला रोसा पार्क्स द्वारा बस में सीट छोड़ने से इंकार-नागरिक अधिकार आंदोलन का बड़ा मोड़।
- 1959 : दुनिया के 12 देशों ने अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षर कर महाद्वीप को सैन्य गतिविधियों से मुक्त रखने और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए सुरक्षित घोषित किया।
- 1959 : बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी की पहली रंगीन तस्वीर ली गई।
- 1963 : नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना।
- 1965 : सीमा सुरक्षा बल (BSF) की स्थापना।
- 1973 : इजराइल के संस्थापक नेताओं में शुमार डेविड बेन गुरियन का निधन।
- 1987 : नए संविधान के तहत डॉ. नजीबुल्लाह अफगानिस्तान के राष्ट्रपति चुने गए।
- 1988 : बांग्लादेश में आए चक्रवात में 596 लोगों की मौत, लगभग पांच लाख लोग बेघर।
- 1990 : ब्रिटेन और फ्रांस को जोड़ने वाली अंडर-सी टनल (Channel Tunnel) का निर्माण पूरा हुआ।
- 2002 : इंग्लैंड ने लगातार आठवीं बार ऑस्ट्रेलिया से एशेज टेस्ट श्रृंखला गंवाई।
- 2020 : भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल के नौसैन्य संस्करण का सफल परीक्षण किया।
- 2021 : दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के पांच मामलों की पुष्टि।
- 2023 : युद्धविराम समाप्त होते ही इजराइल ने गाजा पर हवाई हमले शुरू किए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
सम्बंधित ख़बरें
26 अप्रैल का इतिहास : अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर उतरा
25 अप्रैल का इतिहास: तबाही के जख्म आज भी ताजा, 8 हजार मौतें; 21 हजार घायल… 2015 का दर्दनाक नेपाल भूकंप
नवभारत संपादकीय: बढ़ती आबादी, बढ़ेंगी सीटें? परिसीमन के साथ सांसद-विधायकों की संख्या और पेंशन बोझ पर बहस तेज
नवभारत विशेष: शिवसेना, राकां, लोजपा के बाद ‘आप’ को फोड़ डाला, क्या अब पंजाब सरकार भी गिरेगी
Today in history 1 december important events
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Dec 01, 2025 | 04:57 PM
