28 जुलाई का इतिहास: प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत का दिन, जिसने बदल दी वैश्विक राजनीति की दिशा
First World War: 28 जुलाई 1914 को प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत हुई थी। 1918 तक चले इस युद्ध ने आधुनिक हथियारों, वैश्विक राजनीति और विश्व व्यवस्था को हमेशा के लिए बदल दिया।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रथम विश्व युद्ध,(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
World War One History: वर्ष 1914 में 28 जुलाई के दिन ही प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत हुई थी। प्रथम विश्व युद्ध 1914 से 1918 तक चला था। यह इतिहास का पहला ऐसा वैश्विक संघर्ष था, जिसमें दुनियाभर के कई देश शामिल हुए थे।
इस युद्ध में आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जैसे कि मशीनगन, टैंक, और जहरीली गैस। प्रथम विश्व युद्ध ने बीसवीं सदी और उसके बाद की दुनिया को काफी प्रभावित किया।
देश-दुनिया के इतिहास में 28 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1741 : कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: फास्ट ट्रैक कोर्ट काफी नहीं, पेपर लीक रोकने को परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार जरूरी
नवभारत विशेष: कम लागत, हाई टेक्नोलॉजी… वैश्विक स्पेस बाजार में भारत की बड़ी उड़ान
Navabharat Nishanebaaz: मंत्री पर आई नई जिम्मेदारी, बना एक और विभाग का प्रभारी
27 जुलाई का इतिहास : मिलान में गूंजा भारत का नाम, जसपाल राणा का 1994 का स्वर्णिम कारनामा
1742 : प्रशा और आस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1821 : पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1866 : अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली।
1914 : प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत।
1925 : हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्लमर्ग का जन्म और 28 जुलाई को ही विश्व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।
1976 : चीन में रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत।
1979 : चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
1995 – वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: फास्ट ट्रैक कोर्ट काफी नहीं, पेपर लीक रोकने को परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार जरूरी
2005 : सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा।
2005: आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) ने अपने सशस्त्र संघर्ष को रोकने का ऐलान किया और लोकतांत्रिक तरीके से अपना अभियान चलाने की बात कही।
2022: बांग्लादेश युद्ध अपराधों को लेकर ‘रज़ाकार बाहिनी’ के छह सदस्यों को मौत की सजा सुनाई गई।
2024: ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दूसरे दिन भारत का खाता खोला और निशानेबाजी रेंज पर 12 साल बाद भारत को कांसा दिलाया।
2025: इजराइल द्वारा गाजा के विभिन्न स्थानों पर किये गए हमलों में कम से कम 36 फलस्तीनी मारे गए।
2025: भारत की युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने अनुभवी कोनेरू हम्पी को टाईब्रेकर में हराकर फिडे महिला विश्व कप का खिताब जीता।
