Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नेताओं का बस यही काम आम के आम, गुठलियों के दाम

  • Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी
Updated On: Jul 06, 2023 | 03:36 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, बारिश का मौसम शुरू होने पर आम का सीजन ढलने लगता है. कुछ ही दिनों में बाजार से आम गायब हो जाएगा. इसलिए जल्दी-जल्दी अपने मनपसंद आम खा लीजिए.’’

हमने कहा, ‘‘पहली बात तो यह कि जब बाकी आम खत्म हो जाते हैं तो नीलम नामक छोटा आम मार्केट में आता है. आमतौर पर आम हमेशा भिन्न-भिन्न रूपों में मौजूद रहता है. आप मैंगो ज्यूस, आमपपड़ी, आम का अचार या मुरब्बा कभी भी खा सकते हैं. कच्चे आम को सुखाकर और पीसकर अमचुर पाउडर बनाया जाता है. राजनीति में नेता आम के आम और गुठलियों के दाम भी वसूल करते हैं. देश की आम जनता 10 माह बाद होनेवाले आम चुनाव में वोट डालने की तैयारी कर रही है.’’

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, आम फलों का राजा कहलाता है. लोग देसी रसीला आम चूसते हैं तो बढ़ती महंगाई आम इंसानों का खून चूसती है. हमारे विविधतापूर्ण देश में आम भी कई प्रकार के होते हैं. गुजरात में केसर, महाराष्ट्र में अलफांसो और पायरी, कर्नाटक में बदामी, नीलम, रसपुरी, तोतापरी, तमिलनाडु में मलगोवा और इमामपसंद, आंध्रप्रदेश में बैंगनपल्ली व चिन्नारसाल, यूपी में लंगड़ा, दशहरी या मलीहाबादी और चौसा, बिहार में जर्दालु, बंगाल में हिमसागर, कोहिनूर, रानीपसंद, चंदनकोसा, लक्ष्मणभोग, असम में सेंदुरी, केटुरी, टेंगा, माटीमिठा जैसे आमों की पैदावार होती है.’’

सम्बंधित ख़बरें

सासू मां ने नई बहू Rashmika Mandanna पर लुटाया प्यार, पहनाईं खानदानी सोने की चूड़ियां, फोटोज आई सामने

ठाणे मनपा को CSR फंड से मिली दो कार्डियक एम्बुलेंस, एमपी एवं मेयर ने किया लोकार्पण

IPL 2026: समीर रिजवी की ताबड़तोड़ पारी से जीता दिल्ली, मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से रौंदा

अमेरिका की हर चाल पर चीन की ‘बाज नजर’; AI और डेटा के जरिए सैन्य गतिविधियों को उजागर कर रही हैं चीनी कंपनियां

हमने कहा, ‘‘आम आदमी की हैसियत इतनी नहीं होती कि वह बहुत महंगा आम खा सके. दुनिया का सबसे महंगा आम 3 लाख रुपए प्रति किलो का है. मियाजाकी नामक यह आम बंगाल में होता है. इस सीजन में अलफांसो के दाम भी 2,000 रुपए प्रति दर्जन चल रहे हैं.’’

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, ग्रैंडट्रक रोड बनवाने वाले बिहार के शासक शेरशाह सूरी ने इस सड़क के दोनों ओर आम के वृक्ष लगवाए थे ताकि उसकी फौज दिल्ली की ओर कूच करते समय भरपूर आम खा सके. आम की इतनी महत्ता है कि बाबर और जहांगीर जैसे मुगल शासक भी आम के बेहद शौकीन रहे हैं. आम है तभी तो आम आदमी पार्टी है, जिसकी दिल्ली और पंजाब में सरकार है. उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा भी मिल चुका है. आम को लेकर शेर है- कब तक छुपेगी कैरी पत्तों की आड़ में!’’ 

This is the only work of leaders

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2023 | 03:36 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.