सासू मां ने नई बहू Rashmika Mandanna पर लुटाया प्यार, पहनाईं खानदानी सोने की चूड़ियां, फोटोज आई सामने
Rashmika Mandanna Mother In Law: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की उदयपुर वेकेशन की अनदेखी तस्वीरें सामने आईं। सास-बहू के खूबसूरत बॉन्ड ने फैंस का दिल जीत लिया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rashmika Mandanna Heirloom Bangles: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद 26 फरवरी को उदयपुर में शादी कर ली। इस ग्रैंड वेडिंग को कपल ने बेहद प्राइवेट रखा, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। अब शादी के कुछ अनदेखे पल सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिन्हें देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं।
विजय और रश्मिका की प्री-वेडिंग फंक्शन्स की झलक
शादी से पहले 24 फरवरी को हल्दी, संगीत और ट्रेडिशनल ‘पेल्ली कोडुकु’ और ‘पेल्ली कुतुरु’ जैसी रस्में बड़े ही धूमधाम से निभाई गईं। हाल ही में इन रस्मों की कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें शिल्पा वेनेपल्ली ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इन तस्वीरों में रश्मिका मंदाना ‘पेल्ली कुतुरु’ सेरेमनी के दौरान ब्राउन साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके चेहरे की मुस्कान और सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया।
सास-बहू का दिखा खास बॉन्ड
शादी की तस्वीरों में सबसे ज्यादा चर्चा विजय देवरकोंडा की मां माधवी और रश्मिका के रिश्ते की हो रही है। एक इमोशनल तस्वीर में विजय की मां रश्मिका को मेहंदी सेरेमनी के दौरान परिवार की पारंपरिक सोने की चूड़ियां पहनाती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं। इन पलों ने सास-बहू के खूबसूरत रिश्ते को बयां कर दिया।
फैंस ने लुटाया प्यार
जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। लोगों ने इस कपल की सादगी और पारिवारिक माहौल की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने इन पलों को ‘दिल छू लेने वाला’ और ‘खूबसूरत’ बताया। तस्वीरों में विजय देवरकोंडा का ‘पेल्ली कोडुकु’ अवतार भी देखने को मिला। सफेद कुर्ता-पायजामा और सिर पर पगड़ी में वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। फंक्शन के बाद उन्होंने परिवार के साथ कई तस्वीरें भी क्लिक कराईं।
ये भी पढ़ें- ‘विलेन को हीरो बनाना…’, CM योगी आदित्यनाथ का बॉलीवुड पर सीधा वार, मेकर्स को दी कड़ी चेतावनी
शादी से पहले किया रिश्ता ऑफिशियल
दिलचस्प बात यह है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने शादी से ठीक एक हफ्ते पहले अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को अपनी शादी की जानकारी दी थी। शादी के बाद दोनों ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे संदेश भी लिखे।
वर्कफ्रंट पर साथ दिखेंगे कपल
शादी के बाद अब यह कपल फिल्म ‘रणबाली’ में साथ नजर आने वाला है। फैंस इस जोड़ी को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिलहाल, विजय और रश्मिका की शादी के ये अनदेखे पल न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि उनके परिवार के मजबूत रिश्तों की झलक भी दिखाते हैं।
