- Hindi News »
- Special Coverage »
- There Is Hue And Cry For Chair Of Power No One Says Bye Bye To It Maharashtra Politics
निशानेबाज: सत्ता के लिए मची कुर्सी की हाय-हाय, कोई नहीं करता इसे बाय-बाय
जाहिर है कि अजीत ने मुंडे की कुर्सी के कवच की भूमिका निभाई है। कुर्सी कोई नहीं छोड़ना चाहता। उसके भीतर प्रिरंग के तार या फोम नहीं बल्कि भय की ऊर्जा भरी रहती है।
- Written By: मृणाल पाठक

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, कुर्सी राजसत्ता का प्रतीक है। कोई नेता कुर्सी नहीं छोड़ना चाहता। उसके छूटते ही वह खुद को टूटा हुआ और बेजान महसूस करता है। छगन भुजबल इसलिए दुखी हैं कि उन्हें मंत्री पद की कुर्सी नहीं मिली। मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के सिलसिले में महाराष्ट्र के खाद्य व नागरी आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे को हटाने की मांग विपक्षी पार्टियों ने राज्यपाल से की है लेकिन मुंडे कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं हैं। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने भी कह दिया कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, मुंडे के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘जाहिर है कि अजीत ने मुंडे की कुर्सी के कवच की भूमिका निभाई है। कुर्सी कोई नहीं छोड़ना चाहता। उसके भीतर प्रिरंग के तार या फोम नहीं बल्कि भय की ऊर्जा भरी रहती है। मंत्री डरता है कि कुर्सी चली गई तो उसे कौन पूछेगा? इतिहास की समूची काल-सूची स्वर्णमंडित कुर्सियों की लोलुप आकांक्षाओं से भरी पड़ी है। अजातशत्रु ने अपने पिता बिंबिसार को बंदी बनाकर स्वयं का राजतिलक करवाया था। कुर्सी के लिए सम्राट अशोक ने अपने भाइयों को मौत के घाट उतारा था।”
पड़ोसी ने कहा, ‘‘कंस ने अपने पिता उग्रसेन को तथा औरंगजेब ने अपने पिता शाहजहां को जेल में डाल दिया था। लोकतंत्र की कुर्सी पर बैठते ही कुछ नेता तानाशाह के समान मदमस्त आचरण करने लगते हैं। कुर्सी का नशा ही ऐसा होता है। अन्ना हजारे ने अपने शिष्य केजरीवाल को राजनीति के अरण्य में प्रवेश करने से मना किया था लेकिन सत्तासुंदरी के आकर्षण में केजरी कुर्सी पर जा बैठे। कुर्सी की मादकता में खुद को जनसेवक कहनेवाले नेता सत्ता के स्वामी बन जाते हैं।’’
सम्बंधित ख़बरें
सियासी दांव-पेंच में फंसी सुनेत्रा, पार्थ की सांसदी बचाने वापस लेंगी पत्र
NCP में कलह की अटकलों पर लगा विराम; प्रफुल पटेल और तटकरे विवाद पर बोली पार्टी, ‘एकजुट है राकांपा’
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: BJP में 4 MLC सीटों के लिए लामबंदी शुरू, किसका कटेगा टिकट और किसे मिलेगा मौका?
जलगांव: उत्तर महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर?, भाजपा से बढ़ती नजदीकियां, शिवसेना विधायकों पर राऊत का आरोप
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हमने कहा, ‘‘कुर्सी पाने के बाद उसे बचाए रखने की चिंता लगी रहती है। छोटी कुर्सी वाला हमेशा बड़ी कुर्सी पाने की चाहत रखता है। जब समय प्रतिकूल रहता है तो सत्ता का पावर मुट्ठी में भरी रेत के समान खिसक जाता है। कुर्सी किसी की सगी नहीं होती। कल उस पर कोई और था, आज दूसरा विराजमान है, भविष्य में कोई और बैठेगा। यही है किस्सा कुर्सी का!’’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
There is hue and cry for chair of power no one says bye bye to it maharashtra politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














