Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज ही के दिन 18 अप्रैल को तात्या टोपे को अंग्रेजों ने दी थी फांसी

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Apr 18, 2024 | 10:17 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली:  देश में आजादी का बिगुल फूंकने वाले कई बड़े नामों में एक और नाम तात्या टोपे (Tatya Tope) का भी है, जिन्होंने देश में न सिर्फ 1857 में स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी, बल्कि पूरे देश में आजादी की चेतना का सूत्रपात किया और गुलामी को अपना भाग्य मान चुकी पूरे देश की जनता को यह बताया कि आजादी क्या होती है और उसे हासिल करना कितना जरूरी है। बहुत कम लोगों को मालूम है कि तात्या टोपे का असली नाम रामचंद्र रघुनाथ टोपे था।

अंग्रेजों ने 1857 की आजादी की पहली क्रांति में निर्णायक भूमिका निभाने पर तात्या टोपे को 18 अप्रैल 1859 को फांसी पर लटका दिया गया। इसके अलावा देश और दुनिया के इतिहास में 18 अप्रैल के दिन कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं हुईं, जिनमें जाने-माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन शामिल है। देश दुनिया के इतिहास में 18 अप्रैल (18 April History) की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…

1612: शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।

सम्बंधित ख़बरें

तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने दो बेटों की हत्या कर खुद भी कर ली खुदकुशी

राज्य में नहीं बढ़ेगी रेडी रेकनर की दर, घर खरीदारों, विकासकों को बड़ी राहत

गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO

पुतिन के ‘खूंखार’ चेचेन लड़ाकों की ईरान जंग में एंट्री! ट्रंप के ग्राउंड ऑपरेशन को रोकने के लिए मिला ‘सिग्नल’

1859: देश में आजादी की अलख जगाने वाले तात्या टोपे को 1857 की आजादी की पहली क्रांति में निर्णायक भूमिका निभाने पर फांसी पर लटका दिया गया।

1902: अपराधियों की पहचान के लिए डेनमार्क ने सबसे पहले फिंगरप्रिंट दर्ज करने शुरू किए।

1917: महात्मा गांधी ने अपने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।

1948: हेग, नीदरलैंड्स में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस की स्थापना।

1950: विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश के तेलंगाना में पंचमपल्ली गांव की 80 एकड़ भूमि के साथ भूदान आंदोलन शुरू किया।

1955: जाने-माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 वर्ष की उम्र में प्रिंसटन के एक अस्पताल में निधन।

1968: अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1971: भारत का पहला जंबो जेट बोइंग 747 बम्बई पहुंचा। इसे सम्राट अशोक नाम दिया गया।

1978: आधुनिक नयी दिल्ली का निर्माण करने वाले सोभा सिंह का निधन।

1980: जिम्बाब्वे ने ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया।

1991: केरल को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया।

1992: रंगभेद के कारण प्रतिबंधित दक्षिण अफ्रीका ने 1970 के बाद पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला।

1994: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 375 रन बनाकर सर गारफील्ड सोबर्स का रिकार्ड तोड़ा।

1996: काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने ग्रीस के 17 टूरिस्टों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भूना।

1999: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा में एक वोट से विश्वास मत हारे।

2001: भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।

2008: पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फांसी की सजा को एक महीने के लिए टाला।

2008: भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए। 

(एजेंसी)

Tatya tope was hanged by the british on 18 april

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2024 | 10:17 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.