Navabharat Nishanebaaz: सिनेमा से राजनीति का सफर तय MGR, जयललिता, अब विजय
Vijay Thalapathy Rise: तमिलनाडु में अभिनेता विजय (थलापति) की राजनीति में बढ़ती लोकप्रियता पर चर्चा तेज है। टीवीके पार्टी के जरिए वे नए जननायक के रूप में उभरते नजर आ रहे हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
विजय थलापति,(सोर्स: सौजन्य AI)
Vijay Tamil Nadu politics: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, अमिताभ बच्चन जब एंग्री यंग मैन का रोल किया करते थे तो जंजीर, दीवार, इन्कलाब, त्रिशुल जैसी फिल्मों में उनका नाम विजय हुआ करता था।’
हमने कहा, ‘अब आपके सामने तमिलनाडु के विजय जननायक के रूप में उभर कर सामने आए हैं। उन्होंने 2 वर्ष पहले अपनी टीवीके पार्टी बनाई और डीएमके व एआईएडीएमके जैसी पार्टियों को विधानसभा चुनाव में धूल चटा दी। एमजी रामचंद्रन और जयललिता के बाद वह मुख्यमंत्री बनने वाले तीसरे फिल्मस्टार होंगे। बीजेपी और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियों की दाल भी उनके सामने नहीं गली, उन्हें तमिल में ‘जननायगन’ कहा जाता है। विजय ‘थलापति’ भी कहलाते हैं जिसका अर्थ सेनापति है। वह 68 फिल्मों के हीरो रहे हैं जिनमें से अनेक ब्लॉकबस्टर रही हैं।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, मानना होगा कि जो काम रजनीकांत और कमल हासन जैसे कलाकार नहीं कर पाए वह राजनीति में विजय ने कर दिखाया। उनके माता-पिता ने कुछ सोचकर ही उनका नाम विजय रखा होगा। अब वह अपनी सफलता का विजय दिवस या विक्ट्री डे मना रहे हैं। खास बात यह कि विजय के पास डीएमके और एआईएडीएमके जैसा बड़ा कार्यकर्ता संगठन भी नहीं है। इतने पर भी तमिलनाडु की जनता ने अपने इस हीरो को विजय दिलाई।’
सम्बंधित ख़बरें
9 अगस्त का इतिहास: जब भारत के साथ खड़ा हुआ सोवियत संघ, 1971 को हुई ऐतिहासिक संधि
Jana Nayagan Collection Day 17: ‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर फिर धमाका! 17वें दिन को आया जबरदस्त उछाल
परिसीमन पर आर-पार! सीएम विजय का केंद्र को कड़ा संदेश, बैठक से DMK ने बनाई दूरी, जानें क्या है पूरा विवाद
8 अगस्त का इतिहास : अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी, यूनुस बने अंतरिम सरकार प्रमुख
हमने कहा, ‘फिल्मों से राजनीति का सफर अमेरिका में भी रहा। वहां रोनाल्ड रीगन जैसे फिल्मी हीरो राष्ट्रपति बने थे। इसी तरह एर्नाल्ड स्वार्जेनेगर भी कैलिफोर्निया के गवर्नर बने थे। हमारे देश में भी अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार में विनोद खन्ना उपविदेशमंत्री, शत्रुघ्न सिन्हा जहाजरानी मंत्री बने थे। धर्मेंद्र, हेमामालिनी, परेश रावल सांसद चुने गए थे।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, अभी विजय को बहुमत जुटाने के लिए 11 विधायकों के समर्थन की जरूरत है, तभी उनकी सरकार बनेगी, लगता है कठोस, पीएमके व कम्युनिस्ट सदस्य उन्हें समर्थन देंगे। जीतने वाले का साथ देने कोई भी आ जाता है। अब आप हमें विजय की जीत का राज बताइए,’
यह भी पढ़ें:-नागपुर हत्या केस: कलमना थाना क्षेत्र में लव ट्रायंगल के चलते 17 वर्षीय किशोर की हत्या, 3 नाबालिग हिरासत में
हमने कहा, ‘उन्होंने 6 मुफ्त सिलेंडर, महिलाओं को सम्मान निधि, हर लड़की की शादी में 8 ग्राम सोना मुफ्त देने का चुनावी वादा किया था। इस सोने की चमक ने महिला वोटर को आकर्षित किया।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
