Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाजिटिव अर्थ रखता है यह नारा, ‘एक हैं तो सेफ हैं’ को गंभीरता से लें

महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव के बीच सीएम योगी के नारा 'बंटेंगे तो कटेंगे' और पीएम मोदी का नारा 'एक हैं तो सेफ हैं' खूब चला। इस बीच इन नारों को राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अडानी से जोड़ दिया।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Nov 20, 2024 | 12:47 PM

डिजाइन फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: एक हैं तो सेफ हैं जैसे प्रेरणादायक नारे की अपने तरीके से व्याख्या करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे प्रधानमंत्री मोदी और नामी उद्योगपति गौतम अडानी से जोड़ दिया। चुनाव में हर तरह के नाटक या प्रहसन देखे जाते हैं। मुंबई की प्रेस कांफ्रेंस में राहुल एक सेफ (तिजोरी) लेकर पहुंचे। एक हैं तो सेफ हैं नारे को धारावी घोटाले से जोड़ते हुए उन्होंने सेफ के भीतर से 2 पोस्टर निकाले। उनमें से एक में अडाणी और मोदी की तस्वीर थी जिसमें मोदी अडानी के सामने हाथ जोड़े खड़े हैं।

दूसरे पोस्टर में धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट का नक्शा दिखाया गया था। राहुल इतनी मोटी बात समझना नहीं चाहते कि हर सफल नेता के पीछे किसी उद्योगपति का हाथ होता है। ट्रंप का साथ एलन मस्क जैसे धनकुबेर ने जी-जान से दिया तो वह अमेरिका के नए राष्ट्रपति चुने गए।

धन के पहियों पर राजनीति की गाड़ी चलती है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 829 उम्मीदवार करोड़पति हैं जो सभी पार्टियों में हैं। इतिहास गवाह है कि महाराणा प्रताप को अकबर के खिलाफ अपनी सेना फिर से खड़ी करने के लिए भामाशाह ने खजाना खोल दिया था। जब देशवासी एक नहीं रहे तो सेफ भी नहीं रह पाए। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को यदि शक्तिशाली ग्वालियर राजघराना साथ देता तो 1857 में ही अंग्रेजों की पराजय हो जाती।

नवभारत विशेष की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इसके विपरीत ग्वालियर के शासक ने अंग्रेजों का साथ दिया। इतना ही नहीं ब्रिटिश राजघराने से प्रभावित होकर एक शासक ने अपना नाम जार्ज जिवाजीराव सिंधिया रख लिया था। मध्ययुग में यदि वीर राजपूत आपस में लड़ने की बजाय एक रहते तो मुगलों के हमले के सामने सेफ रहते।

भारत एक होकर सेफ न रहे इसलिए अंग्रेजों ने जाते-जाते हिंदुस्तान-पाकिस्तान का विभाजन करवाया। वाइसराय लार्ड माउंटबेटन ने 14 अगस्त को पाकिस्तान को आजादी देकर जिन्ना को कायदे आजम पद की शपथ दिलाई और दूसरे दिन भारत को आजादी दी। भारत की 650 से अधिक देसी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने का दुष्कर कार्य लौहपुरुष सरदार पटेल ने किया। वे जानते थे कि हम एक हैं तो सेफ हैं।

एक लकड़ी की टहनी को कोई भी तोड़ सकता है लेकिन उन टहनियों का गट्ठा बांधा तो कोई नहीं तोड़ सकता। इससे सीख मिलती है कि एक हैं तो सेफ हैं। यह बात अलग है कि आजकल राजनीतिक दलों का आपसी गठबंधन स्वार्थ की रस्सी से बंधा होता है।

कितने ही गठबंधन बेमेल नजर आते हैं लेकिन राजनीतिक जरूरतों के लिए किए जाते हैं क्योंकि एक पार्टी अकेले दम पर चुनाव में बहुमत नहीं पा सकती। चुनाव प्रचार में ऐसे भी लोग देखे गए जो उन नेताओं के खिलाफ बयान दे रहे हैं जिनका वे पहले अनुसरण करते थे। बागी और असंतुष्ट हर पार्टी में मिल जाएंगे। टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय खड़े हो गए। चुनाव राजनीतिक शतरंज बन कर रह गया है। इसमें कल के शत्रु आज के मित्र बन गए हैं। महाराष्ट्र का यह महाभारत निश्चित रूप से रोमांचक है।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा

Take ek hai toh safe hai seriously this slogan has a positive meaning said rahul gandhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 20, 2024 | 12:47 PM

Topics:  

  • Gautam Adani
  • Narendra Modi
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

लव जिहाद कानून पर मोदी-योगी की जीत! मुस्लिम मंच ने अनैतिक धर्मांतरण को बताया गलत, सुप्रीम कोर्ट ने..

2

Year Ender 2025: इन विदेशी नेताओं ने की भारत की यात्रा, जानिए क्या पड़ा देश की विदेश नीति पर असर

3

अमेरिका से भारत को मिले AH-64E अपाचे हेलिकॉप्टर, अमेरिकी सेना ने इसी से कई देशों में किए हैं ऑपरेशन

4

इथियोपिया ने मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पीएम बोले- यह 140 करोड़ भारतीयों का गौरव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.