'काला ताजमहल' की तर्ज पर शाहजहां ने बनवाया था आगरा का ताजमहल
दुनिया के 7 अजूबों की सूची में देश का ताजमहल भी शामिल है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में एक और ताजमहल है, जिसे 'काला ताजमहल' के नाम से जाना जाता है।
काला ताजमहल मध्य प्रदेश के बुरहानपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 7 किमी की दूरी पर स्थित है, जहां शाहनवाज खान की कब्र स्थित है।
आगरा का सफेद ताजमहल शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था।
कहा जाता है कि मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के ताजमहल को देखकर शाहजहां को आगरा में ताजमहल बनवाने का विचार आया।
इस बात में कितनी सच्चाई है इसका अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाया है।
बुरहानपुर में मौजूद ऐतिहासिक धरोहर काले ताज महल के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
बता दें, काले पत्थर से बना यह खूबसूरत ताजमहल समय की मार के कारण और काला दिखता है।
बुरहानपुर की मिट्टी में दीमक और कीड़े लगने की वजह से ही सफेद संगमरमर के ताजमहल को आगरा में बनाया गया था।
हालांकि यह इमारत अन्य मुगलकालीन इमारतों की तरह प्रसिद्ध नहीं हो पाई, लेकिन फिर भी ये काफी लोकप्रिय हैं।
