Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: बावनकुले की दुआओं में दम, देवेंद्र रहें 2034 तक सीएम

महाराष्ट्र की महायुति सरकार में राजस्व मंत्री व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कामना की है कि देवेंद्र फडणवीस 2034 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।वे अब तक के सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री हैं।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Apr 28, 2025 | 01:19 PM

देवेंद्र रहें 2034 तक सीएम (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज जीवन में सद्भावना, सदिच्छा का बहुत महत्व होता है इसीलिए किसी को बेस्ट विशेज या बेस्ट ऑफ लक कहा जाता है।महाराष्ट्र की महायुति सरकार में राजस्व मंत्री व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कामना की है कि देवेंद्र फडणवीस 2034 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।वे अब तक के सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री हैं।बावनकुले के इस बयान पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?’ हमने पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?’

हमने कहा, ‘देवेंद्र का अर्थ ही देवताओं का राजा या इंद्र होता है।इंद्र का सिंहासन या इंद्रासन काफी मजबूत होता है।पहले जब कोई ऋषि-मुनि कठोर तप करता था तो इंद्र का आसन डगमगाने लगता था।आज की स्थिति में विपक्ष में ऐसी तपस्या करने का दम नहीं है कि वह देवेंद्र का आसन हिला सके।बावनकुले की बात में समग्रता है क्योंकि ताश की गड्डी में कुल बावन पत्ते होते हैं और वर्ष में बावन सप्ताह भी हुआ करते हैं।कवि भूषण ने छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य और महानता की प्रशंसा करते हुए ‘शिवा बावनी’ लिखी थी।बावनकुले भी मुक्त हृदय से फडणवीस की सराहना कर रहे हैं.’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, बावनकुले के दावे से शिंदे गुट के नेताओं को मिर्ची लगी है।इस गुट के नेता रामदास कदम ने तंज कसते हुए कहा कि यदि फडणवीस 2080 तक भी सीएम बने रहें तो हमें कोई परेशानी नहीं है।सच तो यह है कि राकां और शिवसेना की फूट से बीजेपी को फायदा हुआ है।महायुति सरकार देवेंद्र की छत्रछाया में पूरी तरह सुरक्षित है।जिसका देव रखवाला हो उसे कौन मार सकता है।मराठी में कहावत है- देव तारी तिला कोन मारी!’ हमने कहा, ‘लोग भूतकाल और वर्तमान काल जानते हैं लेकिन भविष्य का किसे पता है?

नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक बार युधिष्ठिर ने कहा कि यह काम कल कर लेंगे।इस पर भीमसेन ने कहा था कि आज का काम कल पर मत टालो, उसे इसी समय कर डालो, कल का क्या भरोसा है।काल करे सो आज कर, आज करे सो अब, अंतकाल पछताएगा, बहुरि करेगा कब ! बावनकुले की दुआ अपनी जगह है लेकिन देवेंद्र फडणवीस ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कहा कि यदि बावनकुले चाहें तो मुझे इस पद पर 100 वर्षों तक रख सकते हैं।वे मेरी कुशलता की कामना करते हैं लेकिन राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं है।समय आएगा तो मेरी भूमिका भी बदल जाएगी.’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

State bjp president chandrashekhar bawankule wished devendra fadnavis will remain the chief minister till 2034

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2025 | 01:19 PM

Topics:  

  • Chandrashekhar Bawankule
  • Devendra Fadanvis
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

आई लव मोहम्मद और आई लव महादेव विवाद का निकला तोड़! महाराष्ट्र के लातूर से आयी अनोखी तस्वीर

2

मुरबे पोर्ट परियोजना पर मछुआरों का बवाल, EIA रिपोर्ट को बताया भ्रामक

3

मीरा-भाईंदर मनपा बनी भ्रष्ट अधिकारियों की ढाल! 1500 दिन तक फाइलें दबाईं! अब दी केवल लिखित चेतावनी

4

वन मंत्री नाईक का वार, चुनाव के 6 महीने बाद 14 गांव होंगे नवी मुंबई मनपा से बाहर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.