1 नवंबर का इतिहास: सिखों को सदियों तक रिसने वाला जख्म मिला
1 November Historical Events: प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों द्वारा 31 अक्टूबर को हत्या के बाद, देश की राजधानी समेत कई इलाकों में एक नवंबर 1984 को दंगे भड़क उठे थे।
- Written By: आंचल लोखंडे
Updated On:
Nov 01, 2025 | 04:18 PM
सिखों को सदियों तक रिसने वाला जख्म मिला
नई दिल्ली: एक नवंबर का दिन इतिहास में दो बड़ी घटनाओं के साथ दर्ज है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों द्वारा 31 अक्टूबर को हत्या के बाद, देश की राजधानी समेत कई इलाकों में एक नवंबर 1984 को दंगे भड़क उठे और सिख समुदाय को एक ऐसी टीस दे गए जिसका दर्द आने वाली कई पीढ़ियों को सालता रहेगा।
एक नवंबर का दिन एक खूबसूरत वजह से भी इतिहास में दर्ज है। इस दिन ऐश्वर्या राय का जन्म हुआ था। कर्नाटक शहर के मंगलूर में एक नवंबर 1973 को जन्मी ऐश्वर्या 1994 में मिस वर्ल्ड बनीं और उसके बाद बॉलीवुड में खूब नाम कमाया।
देश-दुनिया के इतिहास में एक नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:
- 1755 : लिस्बन में भूकंप ने भारी तबाही मचाई। नौ हजार से ज्यादा इमारतें ढह गईं और 30 हजार लोगों की मौत हुई।
- 1765 : ब्रिटेन और उसके उपनिवेशों में स्टैंप एक्ट लागू किया गया और यह तमाम वाणिज्यिक और कानूनी कागजों पर सीधे कर लगाकर राजस्व एकत्र करने का ब्रिटिश संसद का पहला प्रयास था।
- 1858 : ब्रिटिश राजशाही ने भारत का प्रशासन ईस्ट इंडिया कंपनी से अपने हाथ में ले लिया और उस समय के गवर्नर जनरल को वायसराय की पदवी दी गई, जो देश की आजादी तक कायम रही।
- 1913 : तारक नाथ दास ने सान फ्रांसिस्को में गदर आंदोलन की शुरूआत की।
- 1950 : चितरंजन रेल कारखाने में भारत का पहला भाप का इंजन बनकर तैयार हुआ।
- 1950 : प्यूर्तो रिको के राष्ट्रवादी और नेशनल लिबरेशन आर्म्ड फोर्सेस के सदस्यों ने अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमैन की हत्या का असफल प्रयास किया।
- 1952 : अमेरिका ने मार्शल आइलैंड्स में पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।
- 1954 : फ्रांस के कब्जे वाले भारतीय इलाकों पांडिचेरी, कराइकल, माहे और यानोन को भारत सरकार के सुपुर्द किया गया।
- 1956 : दिल्ली को केन्द्रशासित क्षेत्र का दर्जा दिया गया। मध्यप्रदेश के रूप में देश के सबसे बड़े राज्य की स्थापना।
- 1961 : हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स द्वारा बनाए गए यात्री विमान एवरो एचएस 748 ने अपनी पहली उड़ान भरी।
- 1967 : पंजाब राज्य को दो हिस्सों में बांटा गया और इन्हें पंजाब और हरियाणा नाम दिया गया। चंडीगढ़ को दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी और केन्द्र शासित क्षेत्र भी बनाया गया।
ये भी पढ़े: 31 अक्टूबर का इतिहास: अंगरक्षकों के हाथों तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या
- 1970 : फ्रांस में एक नाइटक्लब में आग लगने से 142 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर किशोर थे।
- 1973 : भारत के मैसूर राज्य का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
- 1973 : विश्व की सबसे सुंदर महिलाओं में शुमार ऐश्वर्या राय का कर्नाटक के मेंगलूर में जन्म।
- 1984 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की एक दिन पहले हुई हत्या के बाद भारत के कुछ हिस्सों में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे। 1985 : हेलीकाप्टर कोरेपोरेशन ऑफ इंडिया ने काम करना शुरू किया। बाद में इसका नाम बदलकर पवन हंस कर दिया गया। 1994 : अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सूर्य और धरती के बीच के अंतरिक्ष के पर्यावरण के अध्ययन के लिए अपना विशेष अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष में भेजा।
- 2000 : छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना।
- 2024: भारतीय फैशन को विश्व स्तर पर ख्याति दिलाने और देश, हॉलीवुड और अन्य जगहों की मशहूर हस्तियों के लिए कपड़े डिजाइन करने वाले रोहित बल का निधन।
Sikhs suffered a wound that festered for centuries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 01, 2025 | 04:18 PM
