नवभारत निशानेबाज: ट्रंप का कैबिनेट पर उपकार, देने लगे जूतों का उपहार
Shoe Political Satire: जूते की चमक से लेकर राजनीति तक, यह व्यंग्य इंसानी व्यवहार, सामाजिक सोच और सार्वजनिक जीवन की दिलचस्प तस्वीर पेश करता है।
- Written By: अंकिता पटेल
Shoe Symbolism Politics Satire: नवभारत डिजाइन फोटो
Shoe Symbolism Politics Satire: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, इंसान के चेहरे और जूते दोनों पर चमक रहनी चाहिए, जो व्यक्ति बिना पॉलिश किए जूते पहनता है वह लापरवाह माना जाता है। कीमती जूता उसे पहनने वाले की हैसियत बताता है। बाप के जूते में बेटे का पैर आ जाए तो समझ लेना चाहिए कि वह बड़ा हो गया, बच्चा नहीं रहा।’
हमने कहा, ‘आज आपने जूते की चर्चा क्यों शुरू कर दी? क्या आप राजनीति में होने वाली जूतमपैजार की ओर इशारा कर रहे हैं? एक नेता पर सभा में जूता फेंका गया तो नाराज होने की बजाय वह बोला, दूसरा भी फेंक दीजिए, पहनने के काम आएगा। लोग मंदिर में भगवान का दर्शन करने जाते हैं लेकिन उनका ध्यान बाहर रखे अपने जूतों पर लगा रहता है कि कोई चुराकर ले तो नहीं गया।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, वाल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को ‘फ्लोरशाइम’ ब्रांड के जूते बहुत पसंद हैं जिसे वह खुद पहनते हैं और अपने कैबिनेट सदस्यों व परिचितों को भी भेंट करते हैं। ट्रंप चाहते हैं कि लोग उनका दिया हुआ जूता पहनकर उनके सामने आएं। ऐसा नहीं करने पर उनका मिजाज गर्म हो जाता है। ट्रंप अपने अंदाज से साइज का अनुमान लगाकर जूते का बॉक्स भेंट करते हैं। कभी साइज छोटा या बड़ा भी हो जाता है। विदेश मंत्री माकों रुवियों के साथ ऐसा ही हुआ। 6 फुट 3 इंच ऊंचे ट्रंप ने अपना 12 नंबर साइज का जूता उन्हें उपहार में दे दिया। इस ओवरसाइज शु को पहनकर मार्को रुबियों जैसे-तैसे ट्रंप के सामने हाजिर हुए, उनके कदम लड़खड़ा रहे थे। जब उन्होंने जूता बड़ा होने की शिकायत की तो ट्रंप ने कहा, बड़े जूते से ही हम दुश्मन को कुचलकर ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ के नारे को अमली जामा पहना सकते हैं।’
सम्बंधित ख़बरें
India Russia Deal: रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई के लिए भारत और रूस की कंपनी रोसनेफ्ट में बड़ी डील
मुंबई में 100 से अधिक शिक्षकों पर FIR, चुनावी ड्यूटी और पढ़ाई के बीच फंसे स्कूल
NEET Exam Mock Drill: नीट-एग्जाम से पहले NTA की देशभर में मॉक ड्रिल, 551 शहरों में बनाए गए सेंटर
Andheri Illegal Encroachment: अंधेरी में बीएमसी का बड़ा एक्शन, फुटपाथों से 9 अवैध दुकानें हटाई गईं
यह भी पढ़ें:-थिएटर में हुई नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक की पहली मुलाकात, शादी तक पहुंची खूबसूरत कहानी
हमने कहा, ‘जूते के आविष्कार के बारे में कहा जाता है कि एक राजा के पैर में कंकर-पत्थर चुभने से उसने अपने मंत्री से कहा कि सारे राज्य की जमीन चमड़े से मढ़ दो। मंत्री ने कहा, इसकी जरूरत नहीं है। आपके पैरों को चमड़े से ढककर काम चल जाएगा। वहीं से जूते का ईजाद हुआ। राजकपूर ने फिल्म श्री 420 में गाया था- ‘मेरा जूता है जापानी’, सभी जानते हैं कि स्टील में टाटा और जूते में बाटा का नाम मशहूर है।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
