Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा नहीं, महाराष्ट्र की साख गिरी

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा राष्ट्र के शौर्य, वीरता और उत्कट राष्ट्राभिमान की ज्वलंत अभिव्यक्ति है। मुगल साम्राज्य की प्रबल शक्ति को अत्यंत साहस पूर्वक और रणनीतिक कुशलता से देश में सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज ने ही कड़ी चुनौती दी थी। यदि महाराज न होते तो दक्षिण भारत का इस्लामीकरण हो जाता।

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Aug 28, 2024 | 10:37 AM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

यह अत्यंत असहनीय है और महाराष्ट्र व राष्ट्र की जनभावना से खिलवाड़ है। सिंधुदुर्ग जिले का 400 वर्ष पुराना किला बरकरार है लेकिन सिर्फ 8 माह पहले मालवण राजकोट में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा अचानक ढह गई। दावा है कि नौसेना ने इसे बनवाया था क्योंकि हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को नौसेना के जनक के रूप में माना जाता है।

अंग्रेजों और पुर्तगालियों जैसे विदेशियों से लड़ने के लिए उन्होंने नौसेना बनाई थी। इसी वजह से भारतीय नौसेना के ध्वज पर शिवराय की शाही मुहर अंकित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर 2023 को छत्रपति की इस प्रतिमा का अनावरण किया था तब किसी को अनुमान नहीं था कि कुछ ही महीनों में यह ध्वस्त हो जाएगी। छत्रपति शिवाजी महाराज की तेजस्वी छवि महाराष्ट्र के बच्चे-बच्चे के मानस पटल पर अमिट रूप से अंकित है।

कोई भी दोषी हो, कड़ी सजा दी जाए

बताया जाता है कि इस प्रतिमा का निर्माण कार्य व स्थापना करते समय काफी हड़बड़ी थी। रिकार्ड टाइम में इसे पूरा करना था क्योंकि लोकसभा चुनाव सामने था जिसे लेकर राजनीतिक व प्रशासनिक व्यस्तता चल रही थी। यदि आपाधापी में काम किया जाए तो कोई न कोई न्यूनता रह जाना स्वाभाविक है। राज्य सरकार और पीडब्ल्यूडी को सोचना चाहिए था कि सड़क और पुल का निर्माण अपनी जगह है जबकि छत्रपति की प्रतिमा का विशिष्ट और असाधारण महत्व है।

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा राष्ट्र के शौर्य, वीरता और उत्कट राष्ट्राभिमान की ज्वलंत अभिव्यक्ति है। मुगल साम्राज्य की प्रबल शक्ति को अत्यंत साहस पूर्वक और रणनीतिक कुशलता से देश में सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज ने ही कड़ी चुनौती दी थी। यदि महाराज न होते तो दक्षिण भारत का इस्लामीकरण हो जाता। आदिलशाही सल्तनत और औरंगजेब का प्रतिरोध करना सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज के बलबूते की ही बात थी।

यह भी पढ़ें:- छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने को लेकर MVA ने किया प्रदर्शन, नाना पटोले बाेले- गद्दी छोड़े सरकार

विपक्ष ने कड़ा रुख अपनाया

इस 35 फुट ऊंची पूर्णाकृति प्रतिमा के साथ चबूतरे का काम नौसेना द्वारा किया गया था तथा किले के दरवाजे और तटबंदी का काम पीडब्ल्यूडी ने किया था। शिव प्रतिमा परिसर के सुशोभीकरण तथा अन्य व्यवस्था के लिए कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी कणकवली के कार्यालय से 5 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि 45 किलोमीटर वेग से आई आंधी की वजह से यह हादसा हुआ। इस मामले को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने जांच की मांग की।

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने प्रश्न किया कि 8 महीने में ही प्रतिमा कैसे गिर गई? सांसद सुप्रिया सुले ने मालवण निवासी मूर्तिकार जयदीप आपटे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि जब प्रधानमंत्री किसी स्मारक का उद्घाटन करते हैं तो लोगों को विश्वास होता है कि उसका काम ऊंचे दर्जे का व मजबूत होगा। उद्धव गुट ने भी निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें:- छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने से मचा बवाल, नौसेना ने दिए जांच के आदेश, कांग्रेस का आज विरोध प्रदर्शन

भ्रष्टाचारियों ने महाराज को भी नहीं छोड़ा

महाराष्ट्र ही नहीं, देश के अनेक स्थानों पर कुछ वर्ष या माह पहले बने पुल ढह जाते हैं। बिहार में यह आंकड़ा 10 पुलों को पार कर चुका है। गर्मी के मौसम में बनी सड़कें बारिश में बह जाती हैं। कंक्रीट की सड़कों पर बड़े गड्ढे पड़ जाते हैं। न जाने क्यों ब्रिटिश काल में बने पुल 100 वर्ष बाद भी मजबूती से कायम हैं। लगता है निर्माण कार्य में कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार और घटिया सामग्री का इस्तेमाल आम बात हो गई है।

जब अयोध्या के राम मंदिर और नए संसद भवन में पानी लीक होने लगा तो समझा जा सकता है कि निर्माण में कितनी धांधली की जाती है। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने की घटना महाराष्ट्र की पावन मिट्टी से बेईमानी को दर्शाती है। लीपापोती से काम नहीं चलेगा। किसने बनाया, किसके मार्गदर्शन में काम पूरा हुआ, किसने फिटनेस प्रमाणपत्र दिया, उन सभी लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा

Shivaji maharaj statue collapses in sindhudurg

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 28, 2024 | 10:36 AM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

बारिश के साथ मोदी पर बरसे राहुल गांधी, जोश में जनता बोली- ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’, देखें- VIDEO

2

राहुल गांधी बोले-अंत में पूरे देश को पता लग जाएगा कि नरेंद्र मोदी…; लोग बोले- वोट चोर-video

3

सेक्यूलर नीतिश बने संघी, मदरसा कार्यक्रम में टोपी पहनने से इनकार; कांग्रेस ले ली मौज

4

लोकसभा में वायलेंस! कंगना रनौत बोलीं- गृहमंत्री अमित शाह के मुंह पर पत्थर मारा- Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.