-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue Fell In Sindhudurg Navy Ordered Investigation
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने से मचा बवाल, नौसेना ने दिए जांच के आदेश, कांग्रेस का आज विरोध प्रदर्शन
- Written By: किर्तेश ढोबले
शिवसेना (उद्धव गुट) के विधायक वैभव नाईक ने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि घटिया काम के कारण महाराज की प्रतिमा गिरी है। हम इससे दुखी हैं और एक शिव प्रेमी होने की वजह से हम इसकी निंदा करते हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार को ढह गई। जिसक बाद राज्य की राजनीति नें बवाल मचा है। इस भव्य प्रतिमा के महज आठ महीनों में ढह जाने से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। घटना के बाद विपक्षी दलों ने राज्य सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि काम की गुणवत्ता पर कम ध्यान दिया गया था। वहीं, कांग्रेस आज प्रदेश भर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के काम में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।
हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को नौसेना के पहले जनक के रूप में जाना जाता है। इसलिए भारतीय नौसेना के झंडे पर भी शिव राय की शाही मुहर छपी हुई है। इस पृष्ठभूमि में नौसेना की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा निर्मित सिंधुदुर्ग किले को साक्षी मानकर 4 दिसंबर 2023 को नौसेना दिवस मनाने का निर्णय लिया था।
इस मौके पर मालवण के तारकर्ली समुद्र तट पर स्थित राजकोट किला परिसर में 2 करोड़ 40 लाख 71 हजार रुपए खर्च करके छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई। जमीन से 45 फुट की ऊंचाई पर स्थापित यह प्रतिमा सोमवार को दोपहर में 1 बजे के करीब अचानक ढह गई। ऐसा माना जा रहा है कि बुनियाद कमजोर होने के कारण प्रतिमा बारिश और तेज हवाओं का तेज प्रहार सह नहीं पाई।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
यह भी पढ़ें:-सिंधुदुर्ग में ढही छत्रपति शिवाजी की 35 फुट ऊंची प्रतिमा ढही, 1 साल पहले पीएम मोदी ने किया था अनावरण
कांग्रेस का आज प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन
मालवण में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के काम में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस आज प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास धरना देकर शिव विरोधी सरकार का विरोध करेंगे। कार्य में भ्रष्टाचार के कारण प्रतिमा का गिरना महाराजा का अपमान है। नांदेड़ को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
घटना की जांच के आदेश
भारतीय नौसेना ने सोमवार को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा ढहने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं। नौसेना ने बयान में कहा गया है, “भारतीय नौसेना सिंधुदुर्ग के निवासियों को 4 दिसंबर, 2023 को नौसेना दिवस पर समर्पित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की क्षति पर गहरी चिंता व्यक्त करती है।” बयान में कहा गया है, “नौसेना ने राज्य सरकार और संबंधित विशेषज्ञों के साथ, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण की तत्काल जांच करने और जल्द से जल्द प्रतिमा की मरम्मत और पुनर्स्थापना के लिए कदम उठाने की खातिर एक टीम तैनात की है।”
यह भी पढ़ें:- उद्धव ठाकरे का मुसलमानों को समर्थन, बोले- संपत्ति को कोई हाथ नहीं लगा सकता
उद्धव गुट ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
इस घटना के बाद शिवसेना (उद्धव गुट) के विधायक वैभव नाईक ने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि घटिया काम के कारण महाराज की प्रतिमा गिरी है। हम इससे दुखी हैं और एक शिव प्रेमी होने की वजह से हम इसकी निंदा करते हैं। यह प्रतिमा करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई थी। जब काम शुरू हुआ था, तभी स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी। लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया। नाईक ने कहा कि 400 साल पहले बने इस किले का एक भी हिस्सा अभी तक नहीं गिरा है, लेकिन छह महीने पहले बनी प्रतिमा ढह गई। इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, अन्यथा हम जिले में नहीं बल्कि पूरे राज्य में आंदोलन करेंगे।
यह भी पढ़ें:-जम्मू कश्मीर LoC के पास छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित, सीएम शिंदे ने किया अनावरण
ठाणे का था ठेकेदार, सुप्रिया का खुलासा
सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर साझा किए गए पोस्ट में लिखा है कि जब देश का प्रधानमंत्री किसी स्मारक या संरचना का उद्घाटन करता है, तो लोगों को विश्वास होता है कि उसका काम उच्च गुणवत्तावाला होगा। लेकिन राजकोट किले में स्थापित महाराज की प्रतिमा एक साल के भीतर ही ढह गई। यह छत्रपति शिवराय का अपमान है। जाहिर है कि इस मूर्ति का काम निम्न गुणवत्ता का था। इस लिहाज से यह प्रधानमंत्री और जनता के साथ भी खुला धोखा है। मूर्ति बनाने का काम ठाणे जिले के ठेकेदार को सौंपा गया था। अब यह स्पष्ट है कि उन्होंने अपना काम कैसे किया होगा। हम मांग करते हैं कि इस व्यक्ति और उसके संगठन को सभी खातों से ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए। इस प्रतिमा का काम निम्न गुणवत्ता का क्यों था और कई अन्य चीजों की गहन जांच की जरूरत है।
उद्धव सेना ने की पीडब्ल्यूडी कार्यालय में तोड़फोड़
खुद को महाराष्ट्र के परम पूज्य छत्रपति शिवाजी महाराज की अनुयायी बतानेवाली उद्धव ठाकरे की शिवसेना इस घटना के बाद से आक्रामक हो गई है। आक्रोशित शिवसैनिकों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की।
Chhatrapati shivaji maharaj statue fell in sindhudurg navy ordered investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM










