Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘तुतारी’ चुनाव चिन्ह मिलने से शरद पवार मजबूत

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Feb 24, 2024 | 11:02 AM
Follow Us
Follow Us:

कुछ बढ़िया चीजें भाग्य से मिल जाती हैं।  चुनाव आयोग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (Sharad Pawar) को ‘तुतारी’ (Tutari) चुनाव चिन्ह आवंटित किया है।  महाराष्ट्र की परंपरा और संस्कृति के लिहाज से यह बहुत मजबूत और महत्वपूर्ण चुनाव चिन्ह है जिसकी मराठी मन पर छाप अंकित है।  महाराष्ट्र में हर शुभ कार्य का प्रारंभ तुतारी (तुरही) वादन से होता है।  धार्मिक के अलावा लोकसंस्कृति या जनहित से जुड़े आयोजनों में भी तुरही बजाकर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया जाता है। 

कहना होगा कि यह शुभ चुनाव चिन्ह हासिल कर शरद पवार ने अभी से आधी लड़ाई जीत ली है।  चुनाव में कई बार चुनाव चिन्ह या इलेक्शन सिंबल अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता ता है जो जनमन को सीधे अपील करता है।  ‘मराठी माणुस’ के लिए तुतारी विशेष संदर्भ रखती है।  छत्रपति शिवाजी महाराज के समय से यानी ‘जाणता राजा’ की शिवशाही से महाराष्ट्र में तुतारी गूंजती रही है।  शरद पवार की पार्टी को चुनाव आयोग ने पहले ही उनके नाम से पहचान दी।  

इसके अलावा चुनाव चिन्ह भी ऐसा मिला जो मराठी मन पर अंकित है।  यह चिन्ह घड़ी के मुकाबले अधिक प्रभावशाली प्रतीत होता है।  पवार की 10 बजकर 10 मिनट बजानेवाली पुरानी घड़ी अब अजीत पवार की पार्टी का चुनाव चिन्ह है।  तुतारी चुनाव चिन्ह मिलने से शरद पवार मजबूत हुए हैं, जिससे विरोधियों को बेचैनी होना स्वाभाविक है। 

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर: नितिन तिवारी की अगुवाई में बड़ा सियासी उलटफेर; 300 श्रमिकों ने ली शिवसेना की सदस्यता

नागपुर जिला समिति का बड़ा फैसला: काटोल नगराध्यक्ष का कुनबी जाति का दावा खारिज, 3 लोगों ने की थी शिकायत

KEM अस्पताल नाम विवाद: मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने किंग एडवर्ड की तुलना कसाब से की, परिषद में तीखी नोकझोंक

नवभारत संपादकीय: विधान परिषद चुनाव में विपक्ष की करारी हार, लोकतांत्रिक संतुलन पर उठे सवाल

साथ ही शरद पवार ने ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता महाराष्ट्र के प्रसिद्ध कवि कुसुमाग्रज की लिखी हुई एक लोकप्रिय कविता ‘तुतारी’ की पंक्तियों का हवाला देते हुए एक पोस्ट किया।  उनकी पार्टी ने ‘एक्स’ पर कहा- ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा में ‘तुतारी’ ने एक बार दिल्ली के सम्राट को बहरा कर दिया था।  आगामी चुनावों के लिए तुतारी (तुतारी बजाता हुआ आदमी) को पार्टी चिन्ह के रूप में प्राप्त करना हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है।  हमारी तुतारी शरदचंद्र पवार के नेतृत्व में दिल्ली के सिंहासन को हिलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। ‘ 

तुतारी का छत्रपति शिवाजी से कनेक्शन

छत्रपति शिवाजी महाराज के शासनकाल में तुतारी का उपयोग युद्ध में रणनीति बनाने, सैनिकों को प्रेरित करने और विजय का जश्न मनाने के लिए किया जाता था।  जब शत्रु सेना नजदीक आती थी तो तुतारी बजाकर सैनिकों को सचेत किया जाता था।  तुतारी की अलग- अलग ध्वनियों का उपयोग विभिन्न आदेशों को इंगित के लिए किया जाता जैसे कि आक्रमण, रक्षा, हटना आदि। 

Sharad pawar new election symbol tutari

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 24, 2024 | 11:02 AM

Topics:  

  • Maharashtra Politics
  • Sharad Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.