- Hindi News »
- Special Coverage »
- Senior Congress Leader Rahul Gandhi Accuses The Election Commission And The Bjp Of Vote Theft
निशानेबाज: चुनाव आयोग का राहुल से क्वेश्चन, आरोप लगाकर करते पलायन
Navbharat Nishanebaaz: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी चुनाव आयोग और बीजेपी पर मिलीभगत से वोट चोरी करने का आरोप लगाते हैं। चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप का मिर्ची पाउडर छिड़कों।
- Written By: दीपिका पाल

चुनाव आयोग का राहुल से क्वेश्चन (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी चुनाव आयोग और बीजेपी पर मिलीभगत से वोट चोरी करने का आरोप लगाते हैं लेकिन जब चुनाव आयोग इस संबंध में शपथपत्र या एफेडेविट दाखिल करने की चुनौती देता है तो राहुल भाग जाते हैं। इस बारे में आप क्या कहेंगे?’ हमने कहा, ‘राहुल की यही शैली है। चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप का मिर्ची पाउडर छिड़को और वहां से चल दो। इधर चुनाव आयोग और बीजेपी नेता तिलमिलाते हैं और उधर राहुल जाकर लड्डू या जलेबी बनाते हैं।
मछुआरों के साथ तालाब में मछली पकड़ते हैं। उनके पास इतना फालतू वक्त नहीं है कि एफेडेविट दाखिल करें और फिर कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाते रहें। राहुल को जनता की अदालत पर भरोसा है। वह अपने तरीके से चुनाव आयोग और बीजेपी पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं। वह वोट चोरी को लेकर सीधे कहते हैं कि गोलमाल है, भाई सब गोलमाल है!’
सम्बंधित ख़बरें
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
पहले PM मोदी को दिया बेटी की शादी का न्यौता, फिर पेट्रोल-डीजल को लेकर साधा निशाना, सुप्रिया सुले ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता
चुपके-चुपके काट रहे है जनता की जेब…पेट्रोल-डीजल के दाम पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, राहुल को ऐसा कौन सा काम है जो वह आरोप लगाने के बाद खिसक जाते हैं? पीएम मोदी को देखिए जिनके बारे में बीजेपी नेताओं का दावा है कि वह दिन-रात देश के लिए काम करते हैं। दूसरी ओर राहुल की ओर देखिए जिनका दिल दिल्ली में नहीं लगता। उनके दिल में लहर उठती है- भूल जा देश की हलचल, कहीं और चल! कभी-कभी तो संसद सत्र के समय ही वह विदेश निकल जाते हैं।’
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
हमने कहा, ‘राहुल अपना आध्यात्मिक दौरा निकालते हैं। कभी कंबोडिया जाते हैं तो कभी इंडोनेशिया। कहा जाता है कि राहुल विपश्यना करते हैं। ध्यान लगाने की इस विधि में एकांत कमरे में बैठकर मन को शांत करना और आत्मा की गहराइयों में उतरना पड़ता है। इस दौरान पत्र-पत्रिकाओं, मोबाइल, टीवी, लैपटॉप वगैरह से दूरी रखनी पड़ती है।’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, राहुल चाहें तो इसी नेशन में रहकर मेडिटेशन के चाहे जितने सेशन कर सकते हैं। अपने बंगले में पूजाघर बनाएं और वहीं आंख मूंदकर ध्यान लगाएं। शायद उन्हें ध्यान में कांग्रेस के उद्धार का मार्ग मिल जाएगा। अपने घर-आंगन में ही साधना करें क्योंकि मन चंगा तो कटौती में गंगा!’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Senior congress leader rahul gandhi accuses the election commission and the bjp of vote theft
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














