-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Religion Culture Shoes Removal Temple Mosque Protocol India Global
नवभारत निशानेबाज: जूता बनता जी का जंजाल, चप्पल पहन रहो खुशहाल
- Written By: अंकिता पटेल
Shoes Temple Controversy: धर्मस्थलों में जूते उतारना आस्था और सम्मान का प्रतीक है। चाहे मंदिर हो या मस्जिद, यह परंपरा वैश्विक स्तर पर भी अपनाई जाती है और सुरक्षा नियमों में भी इसका महत्व है।

नवभारत डिजाइन फोटो
Religious Customs Shoes Removal Debate: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, सभी जानते हैं कि मंदिर और रसोईघर में जूता पहनकर जाना वर्जित है परंतु जम्मू-कश्मीर में एक मंदिर के इंचार्ज आईएएस अधिकारी ने मंदिर के परिसर में भेंटवस्तुओं की एक दुकान के वास्तु पूजन के समय जूता उतारने के प्रति अनिच्छा जाहिर की। अपनी 11 वर्ष की सेवा के बावजूद वह भारतीय संस्कृति व परंपरा को नहीं समझ पाया। आखिर उसे बाहर ही रुकना पड़ा’
हमने कहा, ‘किसी भी धर्मस्थल में प्रवेश के पहले जूता-चप्पल-सैडिल बाहर ही उतार देना पड़ता है। वर्ल्ड बैंक के तत्कालीन अध्यक्ष पॉल बुल्फविट्ज को 2007 में तथा ब्रिटेन के किंग चार्ल्स को 2023 में मस्जिद में प्रवेश के समय बाहर जूते उतारने पड़े थे। तब चार्ल्स के फटे, छेदवाले मोजे नजर आए थे। इंटरनेशनल फ्लाइट से जाते समय एयरपोर्ट अथॉरिटी जूते उतारने को कहते हैं। तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भी जब अमेरिका जा रहे थे तब एयरपोर्ट पर उन्हें जूते-मोजे उतारने पड़े थे। सुरक्षा प्रोटोकाल के तहत ऐसा होता है।’
हमने कहा, ‘यदि आप किसी कार्यक्रम में अध्यक्ष या मुख्य अतिथि बनकर गए तो वहां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन करने से पहले जूते उतार देने पड़ते हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जब अमृतसर के स्वर्णमंदिर गए थे तो उन्होंने भी जूते उतार दिए थे। विदेश में किसी ऐतिहासिक स्मारक स्थल, मान्यूमेंट में जाने पर वहां जूते बाहर उतारकर कपड़े के स्लीपर पहन कर भीतर प्रवेश मिलता है।’
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में महंगाई की तपिश: अब चाय की चुस्की भी हुई महंगी, टपरियों पर 15 रूपए तक पहुंचा एक ग्लास का दाम
Post Workout Shower Benefits: वर्कआउट के बाद नहाना क्यों जरूरी है? जानें इसके 5 वैज्ञानिक फायदे
Aesthetic Home Decor Ideas: कम बजट में भी घर दिखेगा Pinterest जैसा खूबसूरत, जानें 7 आसान तरीके
Rakhi Makeup 2026: इस रक्षाबंधन ट्रेंड में हैं सॉफ्ट ग्लैम और ग्लासी मेकअप लुक, फॉलो करें ये आसान मेकअप टिप्स
पड़ोसी ने कहा, ‘तब तो ऐसी जगह फीतेवाला जूता पहनकर जाना टालना चाहिए। चप्पल या स्लिपऑन शू झट से बाहर निकालना सुविधाजनक रहता है। जूते से हमें याद आया कि चुनाव के समय पार्टियों में जूतमपैजार होती है। जज को भी सतर्क रहना पड़ता है कि कोई सिरफिरा सख्त सजा सुनाए जाने पर चिढ़कर उनकी और जूता न फेंक दे। सभाओं में उपद्रवी लोग स्टेज पर पुराने जूते-चप्पल फेंकते आए हैं। सर्वेश्वर दयाल सक्सेना ने कविता लिखी थी इब्नबतूता पहन के जूता निकल पड़े बाजार में! एक जमाने में विदेशी कंपनी डॉसन का जूता मशहूर था। तब अकबर इलाहाबादी ने शेर लिखा था- डॉसन ने जूता बनाया, मैंने एक मजमूं लिखा, मेरा मजमूं पिट गया, डॉसन का जूता चल गया।’
यह भी पढ़ें:-गर्मियों में खीरा खाते समय न करें ये 3 बड़ी गलतियां, फायदे की जगह सेहत को हो सकता है भारी नुकसान!
हमने कहा, ‘जो लोग किसी मंदिर में दर्शन करने जाते हैं, उनका ध्यान भगवान पर नहीं, बाहर उतारे अपने कीमती जुत्तों पर लगा रहता है।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Religion culture shoes removal temple mosque protocol india global
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Google Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














