-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Ulhasnagar Municipal Election Voting Preparations 2026
उल्हासनगर में मतदान के लिए चुनाव मशीनरी तैयार, 4.39 लाख मतदाता 432 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला
- Written By: आंचल लोखंडे
Voter Turnout Ulhasnagar: उल्हासनगर महानगरपालिका चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जहां 4.39 लाख मतदाता 78 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 432 उम्मीदवारों के लिए मतदान करेंगे।

Voter Turnout Ulhasnagar:उल्हासनगर महानगरपालिका चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ulhasnagar Municipal Election: उल्हासनगर महानगरपालिका के आज होने वाले आम चुनाव के लिए पूरी चुनाव मशीनरी तैयार कर ली गई है। शहर के 20 वार्डों की 78 सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे 432 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज मतदाता करेंगे। चुनाव के लिए शहरभर में कुल 596 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4 लाख 39 हजार 912 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए महानगरपालिका द्वारा 3,300 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वहीं, उल्हासनगर मनपा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए चुनाव अधिकारी और पुलिस प्रशासन पिछले एक महीने से लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।
भारी पुलिस बल तैनात
हालांकि, बीते कुछ दिनों में शहर में कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाएं सामने आई हैं। चुनाव प्रचार थमने के बाद मंगलवार को एक रिक्शा से करीब 50 लाख रुपये नकद बरामद होने की घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी थी। इसी को ध्यान में रखते हुए मतदान के दिन शहरभर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
VIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई; गड़चिरोली में नक्सलियों के विस्फोटक और आधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
यवतमाल पुलिस के हत्थे चढे साइबर ठगी के तीन मास्टरमाइंड, पुणे से लेकर राजस्थान तक है इनका साइबर रैकेट
गूंगी गुड़िया हैं सुनेत्रा पवार, हर्षवर्धन सपकाल का विवादित बयान; महाराष्ट्र में छिड़ा सियासी घमासान
14,731 संभावित रिपीट वोटर
करीब साढ़े सात वर्षों के अंतराल के बाद हो रहे इस महानगरपालिका चुनाव में 20 वार्डों की 78 सीटों पर विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 432 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के लिए बनाए गए 596 केंद्रों पर कुल 4,39,912 मतदाता अपने वोट डालेंगे, जिनमें 14,731 संभावित रिपीट वोटर शामिल हैं।
ये भी पढ़े: 700 छात्रों की क्षमता वाली हाई-टेक अभ्यासिका, नासिक को मिलेगी अत्याधुनिक ई-लर्निंग लाइब्रेरी
शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित
आंकड़ों के अनुसार, वार्ड क्रमांक 3 में सबसे अधिक 27,039 मतदाता हैं, जबकि वार्ड क्रमांक 4 में सबसे कम 16,693 मतदाता पंजीकृत हैं। मनपा आयुक्त एवं चुनाव अधिकारी मनीषा अव्हाले ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में शहर का दौरा कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए शहर के संवेदनशील इलाकों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात की है।
Ulhasnagar municipal election voting preparations 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
EV सेक्टर में आएगा नौकरी का बंपर धमाका, 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का दावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
Aug 06, 2026 | 06:00 AMWhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














