नवभारत निशानेबाज: मोदी-शाह फिर ठोकेंगे ताल, ममता मुक्त कैसे हो बंगाल
Navbharat Nishanebaaz: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बीजेपी और टीएमसी के बीच टकराव तेज हो रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार बीजेपी की रणनीति ममता बनर्जी को उनके ही क्षेत्र में घेरने की है।
- Written By: अंकिता पटेल
नवभारत डिजाइन फोटो
BJP TMC Bengal Fight: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, देश मलेरिया मुक्त हो चुका है लेकिन बंगाल ममता मुक्त कैसे होगा? बीजेपी छटपटा रही है कि बंगाल में भगवा लहराए। क्या मोदी अपने मन की मुराद पूरी कर पाएंगे? बंगाल के लोग यदि जय जय श्रीराम कहने लगें तो उनका बेड़ा पार हो जाएगा।’
हमने कहा, ‘कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। बीजेपी भारी पड़े, इसके लिए सुवेंदु अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजेपी की प्लानिंग है कि ममता बनर्जी को उनके निर्वाचन क्षेत्र में इस तरह घेरकर दबाव बनाया जाए ताकि वह चुनाव प्रचार के लिए राज्य के अन्य क्षेत्रों में जाने ही न पाएं और अपनी सीट बचाने की उधेड़बुन में लगी रहें। जिस तरह अमेरिका व इजराइल ने ईरान को निशाना बनाया है वैसे ही बीजेपी टीएमसी पर टूट पड़ेगी। मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा सब मिलकर टीएमसी को दफनाने के लिए गड्डा खोद देंगे।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, आपको मालूम होना चाहिए कि ओपीनियन पोल में बीजेपी के सारे मंसूबे ध्वस्त हो गए हैं और बंगाल में चौथी बार ममता सरकार बनने जा रही है। 294 सदस्यों वाली बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी 184 से 194 सीटें हासिल करेगी वहीं बीजेपी पूरा जोर लगाने पर भी 98 से 108 सीटें जीतेंगी। 41.9 प्रतिशत लोगों ने टीएमसी के प्रति अपना समर्थन जताया है।’
सम्बंधित ख़बरें
ममता सरकार में मंत्री रहे सुजीत बोस गिरफ्तार, जानें ED ने किस मामले में की कार्रवाई
Explainer: ममता विरोध में ‘लाल’ हुआ ‘भगवा’! क्या बंगाल में लेफ्ट वोटरों ने लिखी BJP की जीत की पटकथा?
Skincare Tips in Summer: चेहरे की टैनिंग से है परेशान, तो आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
West Bengal: सुवेंदु अधिकारी ने मंत्रियों को बांटे विभाग, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय
यह भी पढ़ें:-Purple Day 2026: मिर्गी कोई साया या अभिशाप नहीं! जानें आज के दिन की वो कहानी जो आपका नजरिया बदल देगी
हमने कहा, ‘ओपीनियन पोल पर आंख मूंदकर भरोसा मत कीजिए। असली नतीजे कुछ अलग हो सकते हैं। कप के होंठों तक पहुंचने के दौरान कभी भी वह पकड़ से फिसल सकता है। अंग्रेजी में कहते हैं देयर आर मैनी ए स्लिप्स बिटवीन ए कप एंड लिप्स ! बंगाल का उद्धार डबल इंजन सरकार कर सकती है। केंद्र व राज्य दोनों में एक ही पार्टी रहने से फर्क पड़ेगा।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, यह भ्रम है। ममता के कदम मजबूत हैं। वहां मोदी का मैजिक चल पाना मुश्किल है। वैसे वह रवींद्रनाथ टैगोर जैसी लंबी दाढ़ी बढ़ाकर अपनी चुनाव सभा में ललकार कर कह सकते हैं दीदी ओ दीदी। दूसरी ओर मुस्लिम वोट भर देंगे ममता की झोली !’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
