असम चुनाव 2026: भाजपा के चुनावी अभियान को मिलेगी धार, एक अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी की 2 बड़ी रैलियां

Assam Assembly Election 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को असम में दो रैलियां करेंगे। इन रैलियों से भाजपा के चुनाव प्रचार को धार मिलेगी और राज्य में बहुमत बरकरार रखने पर फोकस किया जाएग।
Assam Assembly Election 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स- आईएएनएस)
Updated on

PM Modi Rally Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को असम दौरे पर रहेंगे, जहां वे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी सबसे पहले लखीमपुर जिले के बिहपुरिया में रैली करेंगे, इसके बाद गोहपुर में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।

दोनों सीटें राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जाती हैं और प्रधानमंत्री का यह दौरा खासतौर पर ऊपरी असम में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने और मतदाताओं को साधने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

पीएम की रैली से होगी बीजेपी की स्थिति मजबूत

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि दोनों स्थानों पर भारी भीड़ जुटाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा हमारे अभियान को बड़ा बल देगा। कार्यकर्ताओं और जनता में जबरदस्त उत्साह है। हमें विश्वास है कि इन रैलियों से राज्य में हमारी स्थिति और मजबूत होगी।

विकास कार्यों को जनता के सामने रखने की योजना

बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों को प्रमुखता से जनता के सामने रख रही है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से लेकर कल्याणकारी योजनाओं तक, असम के लोगों ने बीते सालों में काफी प्रगति देखी है। प्रधानमंत्री की रैलियां विकास और स्थिरता के हमारे संदेश को और मजबूत करेंगी।

सहयोगी दलों के नेता भी हो सकते हैं शामिल

पार्टी सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में सहयोगी दलों के नेता भी चुनाव प्रचार में शामिल हो सकते हैं, जिससे भाजपा एकजुटता का संदेश देना चाहती है। सत्तारूढ़ पार्टी इस चुनाव में मजबूत बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखने के लक्ष्य के साथ मैदान में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए दोनों स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है। 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को एक चरण में होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

एजेंसी इनपुट के साथ...

Navbharat Live
navbharatlive.com