नवभारत निशानेबाज: सिंधिया ने बताया ‘लू’ से बचने का राज, अपनी जेब में रखो प्याज
Onion Heatwave Trick News: भीषण गर्मी से बचने के लिए प्याज जेब में रखने का दावा चर्चा में है। पारंपरिक नुस्खों और वैज्ञानिक सोच के बीच बहस तेज हो गई है।
- Written By: अंकिता पटेल
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Onion Prevents Heatstroke Myth: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज हमें लगता है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान की वजह से एसी बेचनेवालों का धंधा ठप पड़ जाएगा। उन्होंने ऐसा फार्मूला बताया है कि घर या कार में एसी लगाने की जरूरत ही नहीं। बस जेब में प्याज लेकर चलो तो लू नहीं लगेगी। भीषण गर्मी का मुकाबला प्याज कर लेगा?’
हमने कहा, ‘यह गर्म हवा के थपेड़ों से बचने का पुराना नुस्खा है कि बाहर निकली तो पगड़ी या टोपी के भीतर प्याज रखकर चलो। कान पर कपड़ा बांधों या कपास का फाहा ठूंस लो। भरपूर पानी पीकर निकलो तो सनस्ट्रोक नहीं होगा।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, हमें मालूम है कि प्याज का ऐतिहासिक महत्व है। बादशाह अकबर के नवरत्नों में से एक का नाम मुल्ला-दो-प्याजा था। वह जरूर हर दिन 2 प्याज खाते होंगे। प्याज कच्चा खाओ या पकाकर! उसकी सब्जी बनाओ या पकौड़ा-भजिया। गर्म मौसम में प्याज आपके लिए रक्षा कवच का काम करेगा। प्याज सफेद या लाल होता है। जब प्याज की बंपर उपज होती है और सही भाव नहीं मिलते तो किसान नाराज होकर सड़कों पर प्याज फेंक देते हैं। प्याज के दाम बढ़ना भी मुसीबत पैदा करता है। एक बार दिल्ली की सरकार पर प्याज के ऊंचे दाम की वजह से संकट आ गया था। विपक्ष का कहना था कि गरीब जैसे-तैसे नमक और प्याज के सहारे रोटी खा लेता है। सरकार प्याज के दाम पर नियंत्रण क्यों नहीं लगाती? ऐसी हालत में विदेश से प्याज मंगाने की नौबत आ जाती
है। प्याज से छौंको बधारी गई दाल व सब्जी स्वादिष्ट लगती है।’
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: सरकार को शांति की चाहत, तो विपक्ष मुक्त हो भारत
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपलब्धि: जुलाई में 21.53 मिलियन टन माल ढुलाई, कमाया 2,636 करोड़ से ज्यादा का राजस्व
नागपुर के सरकारी अस्पतालों का कड़वा सच: परिजनों के भरोसे स्ट्रेचर, हाई कोर्ट ने पूछा-कितने पद हैं खाली?
Friendship Day Gift: दोस्त को देना है यादगार सरप्राइज? ये 10 बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज जीत लेंगे उनका दिल
यह भी पढें:-Jyeshtha Maas: ज्येष्ठ मास आज से शुरू, शत्रुओं पर विजय पाने के लिए करें ये अचूक उपाय, हर बाधा होगी दूर!
हमने कहा, ‘कोई कितना भी प्याज खाए लेकिन बगैर कूलर या एसी के रहना मुश्किल है। कितने ही ढोंगी बाबाओं के राज प्याज की परतों के समान खुलते जा रहे हैं। सनातनी वैष्णव तथा जैन लोग प्याज नहीं खाते।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, नहीं खाते तो कोई बात नहीं, लू लगने से बचाव के लिए जेब में रख तो सकते हैं।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
