Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज ही के दिन सुनामी ने मचाई थी तबाही, लाखों लोगों ने गंवाई थी जिंदगियां; जानें 26 दिसंबर का इतिहास

26 दिसंबर का दिन इतिहास में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। इसी दिन साल 2004 में इंडोनेशिया के उत्तरी हिस्से में आचेह के पास रिक्टर पैमाने पर 8.9 तीव्रता के भूकंप के बाद समुद्र में उठी सुनामी ने भारी तबाही मचाई थी।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Dec 26, 2024 | 01:01 PM

26 दिसंबर का इतिहास (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इतिहास में 26 दिसंबर का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल वर्ष 2004 में इसी दिन इंडोनेशिया के उत्तरी भाग में स्थित असेह के निकट रिक्टर पैमाने पर 8.9 तीव्रता के भूकंप के बाद समुद्र के भीतर उठी सुनामी ने भारत सहित कई देशों में भारी तबाही मचाई।

उस समय तक सुनामी की पूर्व चेतावनी जैसी कोई प्रणाली प्रचलन में नहीं थी। इसी का नतीजा था कि इस तरह की तबाही का किसी को अंदाजा भी नहीं था। थाइलैंड और अन्य देशों में समुद्र किनारे बने होटलों और रिसॉर्ट में बड़ी संख्या में ठहरे विदेशी पर्यटकों की इस समुद्री कहर ने जान ले ली थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 26 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

सम्बंधित ख़बरें

Mahashivratri 2026: ‘काल भी तुम, महाकाल भी तुम…’ इस बार इन खास संदेशों के जरिए भेजें शुभकामनाएं

Birthday Special: पहली ही फिल्म में पिता-दादा को किया डायरेक्ट, फिर भी नहीं चमका रणधीर कपूर का करियर

रेट्रो लुक, मॉडर्न पावर, नई Triumph Speed Twin 1200 का टेस्ट म्यूल स्पॉट, क्या बदल जाएगा राइडिंग का मज़ा?

अब पढ़ना नहीं, सुनिए अपना डॉक्यूमेंट, Google का नया AI फीचर बदलेगा काम करने का तरीका

1904 : दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली ‘क्रॉस कंट्री मोटरकार रैली’ की शुरूआत।

1908 : जैक जॉनसन ने कनाडा के टोनी बर्न्स को हराया और वह विश्व हैवीवेट मुक्केबाजी चैंपियनशिप जीतने वाले अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी बने।

1925 : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।

1978 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया। मोरारजी देसाई की सरकार ने 19 दिसंबर को इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया था।

1997 : ओडिशा के प्रमुख नेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना की।

2003 : ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से जान और माल का भारी नुकसान।

2004 : शक्तिशाली भूकंप के बाद भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आसपास के क्षेत्रों में सुनामी ने भारी तबाही मचाई। लगभग दो लाख तीस हजार लोगों की मौत।

2006 : आस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज शेन वार्न ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।

2012 : चीन की राजधानी बीजिंग से देश के एक अन्य प्रमुख शहर ग्वांग्झू तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग की शुरूआत।

हर एक तारीख से जुड़ी रोचक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें  

2023 : दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास विस्फोट, कोई घायल नहीं।

2023 : मानव तस्करी के संदेह के कारण फ्रांस में चार दिन रोक कर रखा गया विमान 276 यात्रियों को लेकर मुंबई पहुंचा।

(एजेंसी)

On this day tsunami caused devastation lakhs of people dead know the history of 26 december

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 26, 2024 | 01:01 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.