-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- On April 3 Martin Cooper Spoke For The First Time With Joel S Engel Of Bell Labs On A Hand Held Mobile Phone
आज ही के दिन 3 अप्रैल को मार्टिन कूपर ने पहली बार हैंड हेल्ड मोबाइल फोन से बेल लैब्स के जोएल एस एंजेल से की बात
- Written By: वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: मोबाइल (Mobile) और कंप्यूटर (Computer) के बिना आज की दुनिया की कल्पना ही नहीं की जा सकती। इन दो अविष्कारों ने जैसे दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी की सूरत ही बदलकर रख दी। मजे की बात है कि इन दोनों ही महान अविष्कारों का तीन अप्रैल के दिन से खास ताल्लुक रहा है। 1973 में तीन अप्रैल (3 April History) ही के दिन मार्टिन कूपर ने हैंड हेल्ड मोबाइल फोन से बेल लैब्स के जोएल एस एंजेल को पहला फोन किया था। कूपर को आज के मोबाइल फोन का जनक कहा जाता है। उस समय कूपर मोटरोला कंपनी के लिए काम करते थे।
अमेरिका में कार फोन का इस्तेमाल तो 1930 से हो रहा था, लेकिन हैंडहेल्ड फोन का इस्तेमाल तीन अप्रैल को पहली बार कूपर ने किया। यह भी एक इत्तेफाक ही है कि 1981 में तीन अप्रैल के ही दिन सैन फ्रांसिस्को के ब्रुक्स हाल में ओसबोर्न कंप्यूटर कॉरपोरेशन के एडम ओसबोर्न द्वारा तैयार पहले पोर्टेबल कंप्यूटर का नमूना पेश किया गया। इसका वजन करीब 24 पाउंड था।
भारत के लिए भी इस दिन का खास महत्व है। भारतीय सेना के सबसे चर्चित और महानतम सैन्य अधिकारियों में शुमार एस एच एफ जे मानेकशॉ का जन्म 1914 में आज ही के दिन हुआ था। भारतीय सेना में वह पहले अधिकारी थे, जिन्हें फील्ड मार्शल का ओहदा दिया गया। चार दशक के अपने सैन्य करियर में उन्होंने पांच लड़ाइयां लड़ीं। दूसरे विश्व युद्ध में ब्रिटिश इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं देने वाले मानेकशॉ ने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में भारत की जीत सुनिश्चित की। देश दुनिया के इतिहास में तीन अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1680 : पश्चिम भारत में मराठा सम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी की रायगढ़ में मृत्यु।
1903 : समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी कमला देवी चट्टोपाध्याय का जन्म।
1914 : भारत के पहले फील्ड मार्शल एस.एच.एफ.जे. मानेकशॉ का जन्म।
1929 : मशहूर हिन्दी साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म
1942 : जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमरीका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की।
1973 : मार्टिन कूपर ने पहली बार हैंड हेल्ड मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए बेल लैब्स के जोएल एस एंजेल को फोन किया। कूपर को आज के मोबाइल फोन का जनक कहा जाता है।
1981 : एडम ओसबोर्न द्वारा तैयार पहले पोर्टेबल कंप्यूटर का नमूना पेश किया गया।
1984 : भारत के स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा को सोवियत यान में अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के लिए चुना गया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय बने।
1999 : भारत ने अपना पहला वैश्विक संचार उपग्रह इन्सैट 1ई अंतरिक्ष में भेजा।
2010 : ऐपल का पहला आईपैड मार्केट में आया।
2012 : रूस की राजधानी मास्को में भीषण आग में 17 प्रवासी श्रमिकों की मौत।
2013 : अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स प्रांत के उत्तरपूर्वी हिस्से में अचानक आई बाढ़ के कारण कम से कम 100 लोगों की मौत।
2021 : प्रसिद्ध पत्रकार एवं साहित्यकार राधेश्याम खेमका का निधन।
(एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में 25 जुलाई को होगा पथ विक्रेता समिति चुनाव, 14,098 मतदाता करेंगे मतदान
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
क्राइम करने की उम्र नहीं तो सजा की क्यों? नाबालिग अपराधियों की उम्र सीमा घटाने पर फडणवीस का मास्टरस्ट्रोक
Gaurav Khanna Reaction: ‘प्यार अभी भी उतना ही है’, तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला पर बोले गौरव खन्ना
On april 3 martin cooper spoke for the first time with joel s engel of bell labs on a hand held mobile phone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में 25 जुलाई को होगा पथ विक्रेता समिति चुनाव, 14,098 मतदाता करेंगे मतदान
Jun 30, 2026 | 08:43 PMIND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
Jun 30, 2026 | 08:38 PMक्राइम करने की उम्र नहीं तो सजा की क्यों? नाबालिग अपराधियों की उम्र सीमा घटाने पर फडणवीस का मास्टरस्ट्रोक
Jun 30, 2026 | 08:37 PMGaurav Khanna Reaction: ‘प्यार अभी भी उतना ही है’, तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला पर बोले गौरव खन्ना
Jun 30, 2026 | 08:23 PMसागर के जवाहर पुल पर चक्का जाम, मांगों को लेकर सड़क पर उतरे गौ सेवक; जमकर फूटा गुस्सा
Jun 30, 2026 | 08:23 PMकॉफी विद मेयर: समीर राजूरकर ने कहा- संभाजीनगर शहर की सकारात्मक पहचान बनाने में डिजिटल माध्यम निभाएं अहम भूमिका
Jun 30, 2026 | 08:21 PMअमरनाथ गुफा का ऐसा रहस्य, जिसे जानकर आज भी हैरान रह जाते हैं लोग! आखिर क्यों बदलता है हिमलिंग का आकार?
Jun 30, 2026 | 08:20 PMवीडियो गैलरी

Indus Water Treaty: भारत के एक फैसले से पाकिस्तान परेशान! सिंधु के जल को लेकर मचा घमासान!, VIDEO
Jun 30, 2026 | 05:14 PM
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM










