Navbharat Nishanebaaz: क्या गजब हुआ क्या जुलुम हुआ, हुआंग के साथ ये क्या हुआ ?

Nvidia CEO Controversy: एनवीडिया सीईओ जेनसेन हुआंग को लेकर निजी संबंधों और कंपनी की आचार संहिता से जुड़े विवादों के दावों पर निशानेबाज ने फिल्मी गीतों के जरिए व्यंग्य किया है।
Navbharat Nishanebaaz
सीईओ जेनसेन हुआंगफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • लेख में एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग के कथित विवाहेतर संबंधों पर व्यंग्य किया गया है।

  • एलिस हुआंग पर चीनी जासूस होने का संदेह जताया गया है।

  • कंपनी के शेयरों में गिरावट के बाद हुआंग की पद पर वापसी का जिक्र है।

  • पूरे लेख में फिल्मी गीतों के जरिए कॉरपोरेट विवाद और हुआंग पर तंज कसा गया है।

Jensen Huang Corporate Scandal: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, कहा जाता है कि धन खोया तो कुछ नहीं खोया, स्वास्थ्य खोया तो कुछ खोया और चरित्र खोया तो समझो सबकुछ खो दिया। एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग चरित्रहीन व दिलफेंक व्यक्ति हैं। वह एलिस हुआंग नामक चीनी महिला से अपने विवाह बाह्य संबंधों की वजह से चर्चा में आ गए। उस महिला के चीनी जासूस होने का शक है जो कंपनी की गोपनीय जानकारी चीन तक पहुंचा सकती थी। हुआंग को सीईओ पद से हटना पड़ा लेकिन जब कंपनी के शेयर धड़ाम हुए तो हुआंग को 11 दिनों बाद उनके पद पर बहाल कर लिया गया। हुआंग के इस कारनामे को लेकर फिल्म या ओटीटी सीरीज बन सकती है।'

हमने कहा, 'कुछ धनवान लोगों और नेताओं का स्वभाव आशिकाना होता है। उनकी कई बीवियां या बेगम हुआ करती हैं। हुआंग को लेकर आपके मन में सवाल उठ रहा है- ये क्या हुआ, क्यों हुआ, कब हुआ, कैसे हुआ, ये ना पूछो। 'अमर प्रेम' में किशोरकुमार का यह गीत राजेश खन्ना पर फिल्माया गया था। इतिहास में यही पढ़ाया जाता है कि पिछली सदियों में क्या हुआ। कारपोरेट इतिहास में भी चैप्टर रहेगा कि हुआंग का क्या हुआ ! हुआंग से कंपनी का संचालक मंडल पूछ सकता है- ऐ दिल ना मुझसे छुपा, सच बता क्या हुआ? इसके जवाब में हुआंग कह सकते हैं- जाने भी दो दिलरुबा, जो हुआ सो हुआ ! यह गीत फिल्म 'बादल' में प्रेमनाथ और मधुबाला पर चित्रित था। हुआंग यह भी सफाई दे सकते हैं- पूछो ना कैसे मैंने रैन बिताई!'

Navbharat Nishanebaaz
Navbharat Nishanebaaz: हर देशवासी से यही आशा, स्वेच्छा से सीखें प्रेम की भाषा

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, जेनसेन हुआंग को बता देना चाहिए- प्यार हुआ इकरार हुआ, प्यार से फिर क्यों डरता है दिल ! अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हुआंग के सामने माफी मांगने का विकल्प मौजूद है। वह अगले हफ्ते अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों के सामने पेश होंगे। वहां यह स्वीकार कर सकते हैं कि उन्होंने कंपनी की आचार संहिता का उल्लंघन किया तथा भयानक गलतियां कीं।'

Navbharat Nishanebaaz
चीन ने AI नेटवर्क के लिए एलिस हुआंग को दिए थे 2,49,11,50,00,000 रुपए, Nvidia में एंट्री में की थी मदद!

हमने कहा, 'कुछ बातें अकस्मात हो जाती हैं जिन्हें लेकर ड्रामा या हंगामा हो जाता है। सीईओ जेनसेन हुआंग का जो हाल हुआ उसे फिल्म 'नमकहलाल' के इस गीत से समझा जा सकता है- जवानी जानेमन हसीन दिलरुबा, ये क्या गजब हुआ, ये क्या जुलुम हुआ, ना जाने तू न जानूं मैं!'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा