Navbharat Nishanebaaz: हर देशवासी से यही आशा, स्वेच्छा से सीखें प्रेम की भाषा

Three Language Policy: भाषा सीखना दबाव नहीं, अपनी पसंद और जरूरत का विषय होना चाहिए। मातृभाषा के साथ दूसरी भाषाएं सीखने से संस्कृति, रोजगार और संवाद के नए रास्ते खुलते हैं। हर भाषा का अपना महत्व है।
navbharat nishanebaaz
निशानेबाजफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों पर तीन भाषाएं पढ़ने का दबाव न डालने की बात कही।

  • लेख में भाषा सीखने को व्यक्तिगत रुचि और जरूरत से जोड़कर देखा गया है।

  • हर भाषा को समान महत्व देते हुए भाषाई समन्वय पर जोर दिया गया है।

  • मातृभाषा के साथ हिंदी, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा सीखने की सलाह दी गई है।

Supreme Court Language Choice for Students: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि छात्रों को भाषा चुनने की आजादी है। उन पर 3 भाषाएं पढ़ने के लिए दबाव न डाला जाए। आप बताइए कि भाषा को लेकर आपकी क्या राय है?'

हमने कहा, 'कुछ लोग अनेक भाषाएं जानने की वजह से बहुभाषी कहलाते हैं, तो कुछ कम बोलने की वजह से मितभाषी माने जाते हैं। जब मुगलों का शासन था तो लोगों ने शाही दरबार में नौकरी पाने के लिए अरबी-फारसी भाषाएं सीखीं। जब अंग्रेजी हुकूमत आई तो लोग अंग्रेजी सीखने लगे। गोवा में पुर्तगाली शासन होने से लोगों ने पोर्तुगीज और पांडेचेरी में फ्रांस का कब्जा होने से लोगों ने फ्रेंच भाषा सीखी। प्राचीनकाल में भारत में पढ़े-लिखे लोग संस्कृत बोलते थे और सामान्य जन पाली, प्राकृत, मागधी, अवधी, भोजपुरी जैसी बोलियां बोला करते थे। यूरोप घूमने जाओ तो लगता है कि अंग्रेजी जानना काफी नहीं है। वहां फ्रेंच और जर्मन भाषा आए तो वार्तालाप में आसानी हो जाती है। अमेरिका की स्कूलों में बच्चे अंग्रेजी के अलावा स्पेनिश सीखते हैं।'

navbharat nishanebaaz
Navbharat Nishanebaaz: गरीबी-बेरोजगारी की नहीं परवाह, चांद-सितारों तक पहुंचने की चाह

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज सबसे बड़ी भाषा प्रेम की होती है। फिल्म 'एक दूजे के लिए' में कमल हासन तमिल भाषी और रति अग्निहोत्री हिंदी भाषी होने पर भी मोहब्बत करते हैं। उनका बड़े मजे से भाषाई तालमेल हो जाता है। ऐसा ही फिल्म 'टू स्टेट्स' में दिखाया गया, जहां अर्जुन कपूर पंजाबी और आलिया भट दक्षिण भारतीय रहती हैं। भाषाओं में टकराव न होकर समन्वय होना चाहिए क्योंकि हर भाषा में गहरी सोच, संवेदनाएं, संस्कृति समाई रहती हैं, कोई छोटी-बड़ी नहीं होती। हमारा भारत ही दुनिया का एकमात्र बहुभाषी राष्ट्र है जहां अनेक भाषाएं व रीतिरिवाज हैं लेकिन सभी गुलदस्ते के समान देश की शोभा बढ़ाते हैं। मातृभाषा के अलावा लोग अपनी रोजगार की जरूरत के हिसाब से अन्य भाषा सीख लेते हैं।

navbharat nishanebaaz
Teacher’s Day 2026: डॉ. राधाकृष्णन, गौतम बुद्ध से आनंद कुमार तक, ये हैं भारत के 10 प्रेरणादायक शिक्षक

हिंदी समूचे देश को जोड़ने वाली सामर्थ्यपूर्ण संपर्क भाषा है। जो लोग सिर्फ एक भाषा से चिपके रहते हैं, उनकी हालत कुएं के मेंढक जैसी है। जिंदगी में दिमाग की खिड़कियां खुली रखकर अनेक भाषाएं सीखना चाहिए। डॉ. राधाकृष्णन से लेकर शशि थरूर तक ऐसे भारतीय हुए हैं, जिनकी अंग्रेजी पर पकड़ अंग्रेजों से भी ज्यादा मजबूत मानी जाती है। सोनिया गांधी ने इटली से भारत आकर हिंदी सीखी। हर व्यक्ति की मर्जी पर निर्भर है कि वह कितनी भाषाएं सीखे। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही जिस राज्य में रहो, वहां की भाषा भी सीख लेनी चाहिए,'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा