Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बारिश करवाने की चढ़ी धुन, गधों को खिलाए गुलाबजाम

  • Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी
Updated On: Aug 24, 2023 | 03:34 PM
Follow Us
Follow Us:

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, जहां हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अतिवृष्टि कहर ढा रही है वहीं मध्यप्रदेश बारिश के लिए तरस रहा है. वहां मंदसौर के लोगों ने बरसात लाने के लिए एक दिलचस्प टोटका किया. उन्होंने एक बड़े से बर्तन में ढेर सारे गुलाबजामुन रखकर 2 गधों को खिला दिए. गधों ने मजे से सारे गुलाबजामुन खा लिए.’’

हमने कहा, ‘‘अब तक लोग कहते थे- घोड़ों को नहीं मिलती घास और गधे खा रहे च्यवनप्राश. फिलहाल कहना होगा- बारिश करवाने की धुन इसलिए गधों को खिलाए गुलामजामुन.’’

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, गधे का अवमूल्यन मत कीजिए. वह एक मेहनती जानवर है. उस पर लोग कितना ही बोझ लाद दें वह शिकायत नहीं करता. पाकिस्तान की इकोनॉमी गधे पर चलती है. वहां के गधे चीन निर्यात किए जाते हैं. चीन के चमगादड खाने सर्व भक्षी लोग गधे को मारकर उसकी खाल से जिलेटिन निकालते हैं. देहात में धोबी कपड़ों का गट्ठर गधे की पीठ पर लादकर घाट पर जाता है. गधे रेत और ईंटों की ढुलाई भी करते हैं. अब टीचर बच्चों को डांट तक नहीं सकते. पुराने मास्टर गुस्सा आने पर किसी मंदबुद्धि छात्र को कहते थे- गधा कहीं का!’’

सम्बंधित ख़बरें

सीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा

दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा

रीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

उज्जैन के इस मंदिर में 15 नहीं बल्कि 11 अगस्त को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस; जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

हमने कहा, ‘‘जिस मंदसौर में गधों को गुलाबजामुन खिलाए गए, वह मंदोदरी का मायका या रावण का ससुराल माना जाता है. वहां के पार्षद प्रतिनिधि को भी गधे पर बिठाकर घुमाने का टोटका किया गया ताकि देवराज इंद्र का मन हरषाए और वह पानी बरसाएं.’’

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, चर्चा का केंद्र गधा ही क्यों रहता है, घोड़ा क्यों नहीं? आपने फिल्म मासूम का मजेदार बालगीत सुना होगा- लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा, घोड़े की दुम पे जो मारा हथौडा, दौड़ा-दौड़ा घोड़ा दुम दबाकर दौड़ा. अरबी घोड़ा मशहूर होता है. घोड़ों की रेस होती है. पोलो जैसा खेल घुड़सवार खेलते हैं. घोड़े की ताकत को पैमाना बनाकर इंजन का हार्सपावर बनाया जाता है. इतिहास में महाराणा प्रताप का घोड़ा चेतक बहुत प्रसिद्ध है. पहले घोड़े सवारी और युद्ध में काम आते थे. गधा कभी भी घोड़े का मुकाबला नहीं कर सकता. घोड़ा हमेशा शानदार होता है जबकि गधा बेचारा होता है.’’

Nishanebaaz madhya pradesh strange trick for rain in mandsaur gulab jamun donkey

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 24, 2023 | 03:34 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.