PCC चीफ जीतू पटवारी का BJP सरकार पर जुबानी हमला, 7 मई को चक्काजाम का ऐलान
Pcc Chief Accuses BJP Government: जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटवारी ने दूषित जल, बरगी बांध क्रूज हादसा, किसानों के मुद्दे और भावांतर योजना को लेकर सरकार को घेरा।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
जीतू पटवारी, अध्यक्ष, मध्य प्रदेश (सोर्स - नवभारत)
Jitu Patwari On Bjp Goverment: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने BJP सरकार पर जनता की जान से खिलवाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा जिस पानी को लोग जीवन समझकर पीते हैं वही अब जहर बनता जा रहा है। हाल की घटनाओं में जहरीले पानी के कारण 36 लोगों की मौत हुई है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पटवारी ने बरगी बांध में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां 9 लोगों की जान गई, लेकिन सरकार की ओर से संवेदनशील प्रतिक्रिया नहीं आई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब मां-बेटे के शव निकाले जा रहे थे, उस समय मुख्यमंत्री अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त थे।
सरकार की नीतिगत विफलता
पटवारी ने परिवहन व्यवस्था को लेकर कहा कि नियमों की कमी के कारण आदिवासी लोग ट्रकों और बसों की छतों पर यात्रा करने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। ये सरकार की नीतिगत विफलता को दर्शाता है। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ने 2700 रुपए समर्थन मूल्य का वादा किया था, लेकिन 2600 रुपए में गेहूं खरीदी हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया में सनसनीकेज हत्याकांड़, सगाई से लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग; 10 से 15 राउंड किए फायर
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
इंदौर के लिंबोदी तालाब पहुंचे CM मोहन यादव! खुद उठाया फावड़ा और श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का महा-संदेश
7 मई को चक्काजाम का ऐलान
धान के लिए 3100 रुपए का वादा किया गया था, लेकिन किसानों को 2200–2300 रुपए ही मिल रहे हैं। उन्होंने भावांतर योजना की राशि तत्काल किसानों के खातों में डालने की मांग की। PCC चीफ ने 7 मई को बड़वानी से मुरैना तक चक्काजाम करने का ऐलान करते हुए कहा कि यह कदम अन्नदाताओं के हित में उठाया जा रहा है, भले ही इससे आम लोगों को असुविधा हो।
ये भी पढ़ें : Bhopal Political News: छात्रों की तरह नेताओं की परीक्षा लेगी BJP, प्रशिक्षण वर्गों में मोबाइल रहेंगे बैन
पीएम को लिखेंगे पत्र
न्यायपालिका पर टिप्पणी करते हुए पटवारी ने कहा कि आज लोगों के बीच न्याय व्यवस्था को लेकर अविश्वास की स्थिति बन रही है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश सरकार की स्थिति से अवगत कराएंगे।
