Bhopal Political News: छात्रों की तरह नेताओं की परीक्षा लेगी BJP, प्रशिक्षण वर्गों में मोबाइल रहेंगे बैन
BJP District Training Camps: MP BJP जिला प्रशिक्षण वर्गों में नीट-यूपीएससी एग्जाम की तरह मोबाइल प्रतिबंधित होंगे। प्रशिक्षण के बाद टेस्ट भी देना होगा। ट्रेनिंग के बाद बताना होगा कि क्या सीखा?
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
BJP (सोर्स- सोशल मीडिया)
MP BJP News : मध्य प्रदेश में एक तरफ बीजेपी सत्ता और संगठन में नियुक्तियों की तैयारी में लगी है। दूसरी तरफ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देकर पार्टी की रीति-नीति, इतिहास से लेकर वर्तमान के दौर की चुनौतियां और तकनीक में दक्ष बनाने में जुटी हुई है। इस कड़ी में इसी महीने होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्गों में शामिल होने वाले नेताओं को अब परीक्षा भी देनी होगी।
BJP जिला प्रशिक्षण वर्गों में शामिल होने वाले नेताओं के मोबाइल नीट-यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह पहले ही जमा करा लिए जाएंगे। इसके लिए प्रशिक्षण स्थल पर एक मोबाइल काउंटर बना होगा, जहां एक टोकन नंबर देकर मोबाइल जमा करा लिया जाएगा।
ट्रेनिंग के बाद होगी परीक्षा
प्रशिक्षण वर्ग के बाद नेताओं को पोस्ट टेस्ट देना होगा। यानी प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने क्या सीखा? उनको क्या जानकारी मिली? उन्हें किस सत्र में बताई गई कौन सी बात याद रही? ये सब बताना होगा। प्रशिक्षण के बाद होने वाली परीक्षा में ट्रेनिंग में बताई गई जानकारी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
मुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
मुरैना में दर्दनाक हादसा; सीवर लाइन के भारी पाइप के नीचे दबने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत
भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया…BJP की हार पर अखिलेश यादव का तीखा तंज
ये भी पढ़ें : MP में देर रात निगम-मंडलों में नियुक्तियां, नए चेहरों को जिम्मेदारी से सियासी हलचल तेज
बीजेपी में प्रशिक्षण है अनिवार्य
BJP संगठन में प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें लगातार सीखने, आत्ममंथन करने व जनसेवा हेतु सदैव समर्पित रहने के साथ ही सैद्धांतिक और व्यवहारिक विषयों पर समय-समय पर अपेक्षित कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होता है। इसी कार्यपद्धति से ही भाजपा अन्य सभी राजनीतिक दलों से अलग है।
