Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या सिर्फ रात में ही डर? दिन में भारी भीड़ से कोई खतरा नहीं

अन्य राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 108 केसेस हैं.

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 29, 2024 | 03:37 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

कोरोना के नया वैरिएंट ओमिक्रान देश के 17 राज्यों में फैल गया है. भारत में ओमिक्रान के मामले 438 तक पहुंच गए हैं. अन्य राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 108 केसेस हैं. बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कफ्र्यू लागू कर दिया है जिसके मुताबिक इस अवधि में संपूर्ण राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर 5 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं हो सकेंगे.

विवाह समारोह में बंद हॉल में 100 तथा लॉन जैसी खुली जगह पर 250 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे. अन्य सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में भी इसी प्रकार की रोक है. यह तो ठीक है कि न्यू ईयर का जश्न मनाने बड़ी तादाद में रात को बाहर निकलनेवालों पर नाइट कफ्र्यू से बंधन लगा रहेगा लेकिन कोरोना संक्रमण का अंदेशा तो 24 घंटे बना रहता है. राज्य सरकार ने नाइट कफ्र्यू तो लागू करवा दिया लेकिन दिन में सड़कों व बाजारों में उमड़नेवाली भीड़ से क्या कोई खतरा नहीं है? क्या कोरोना का खतरा सिर्फ रात में ही रहता है? मुंबई तथा अन्य महानगरो में रात को चहल पहल रहती है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ठंडभरी रात में अपने घरों में रहते हैं और ज्यादा हलचल नहीं देखी जाती.

वैसे 50 प्रतिशत क्षमता के साथ होटल, रेस्टॉरेंट, जिम, स्पा, सिनेमाघरों को अनुमति दी गई है लेकिन जब वहां से लोग एक साथ बाहर निकलेंगे तो सोशल डिस्टंसिंग कैसे रहेगी और 5 से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने का नियम टूटेगा. सावधानी रखना अत्यावश्यक है क्योंकि 18 प्रतिशत की रफ्तार से कोरोना संक्रमण में वृद्धि हुई है तथा मरनेवालों की तादाद भी बढ़ रही है. विदेश से आनेवाले अपने साथ संक्रमण लेकर आ रहे हैं. मुंबई, पुणे में संक्रमण ज्यादा देखा जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

मनसे को रैली की अनुमति नहीं मिली, कार्यकर्ता हिरासत में, मीरा-भायंदर में कर्फ्य

Nagpur Violence: हिंसा के 6 दिन बाद पूरी तरह से हटा कर्फ्यू, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती के साथ गश्त जारी

Nagpur Violence: तस्वीरों में देखें हिंसा के बाद कैसा है नागपुर का माहौल…चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, जांच शुरू

Night curfew in maharashtra is it only fear at night no danger from heavy rush during the day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 27, 2021 | 01:04 PM

Topics:  

  • Night Curfew in Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.