Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘नमामि गंगे’ में धांधली, वरुण ने सरकार को आड़े हाथ लिया

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 29, 2024 | 03:36 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

केंद्र की मोदी सरकार को अपने तीखे प्रश्नों और बयानों से बीजेपी सांसद वरुण गांधी और सुब्रमण्यम स्वामी कई बार असमंजस में डाल देते हैं. अन्य कोई भी बीजेपी सांसद सरकार के लिए असुविधाजनक सवाल पूछने आगे नहीं आता, जबकि ज्वलंत मुद्दों पर पूरी हिम्मत के साथ वरुण गांधी अपनी बात रखते हैं. वे स्वयं को उन मतदाताओं के प्रति जवाबदेह मानते हैं जिन्होंने उन्हें निर्वाचित किया है. 

अपनी ईमानदारी और बेधड़क सोच के चलते वरुण गांधी ने सीधे सवाल किया है कि ‘नमामि गंगे’ प्रोजेक्ट पर 20,000 करोड़ रुपए का बजट बना. 11,000 करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद गंगा में प्रदूषण क्यों है? गंगा तो जीवनदायिनी है, फिर गंदे पानी की वजह से मछलियों की मौत क्यों? वरुण ने टि्वटर पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें गंगा प्रदूषित होने के कारण मछलियां मरने का दृश्य प्रमुखता से दिखाया गया है. 

वरुण गांधी ने कहा तो नहीं लेकिन संभव है कि इस रकम की बंदरबांट हो गई होगी अथवा काम में ईमानदारी नहीं बरती गई. यदि गंगा में शहरों के सीवेज का पानी, कारखानों और चमड़ा उद्योगों का प्रदूषित जल मिलने से रोक दिया जाए तो निरंतर कल-कल बहने वाली गंगा पुन: निर्मल हो सकती है. दूषित जल और घातक केमिकल्स का अलग से निपटान हो तो गंगा की धारा स्वच्छ रखी जा सकती है. 

सम्बंधित ख़बरें

यूपी के बाद अब बिहार में खुले में नहीं बिकेगा मांस, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नियम को लेकर क्या कहा?

Punjab Politcs: पंजाब फतह के लिए भाजपा ने चला ‘नायाब’ दांव, 31 फीसदी ओबीसी और ‘सिख कनेक्शन’ से पलटेगी बाजी?

BMC चुनाव 2026: मुंबई के नए ‘माननीयों’ का रिपोर्ट कार्ड; 80% करोड़पति और 24% पर आपराधिक मामले, देखें ADR रिपोर

कांग्रेस और ठाकरे ने पहन ली है गोल टोपी और हरा कपड़ा, टीपू सुलतान विवाद में कूदे किरीट सोमैया

सभी जानते हैं कि गंगा ही विश्व की एकमात्र ऐसी नदी है जिसका जल कभी बासी नहीं होता. बड़े बांधों की वजह से भी गंगा के स्वाभाविक प्रवाह में अवरोध आया है. गोमुख से निकली गंगा बंगाल पहुंचते तक हुगली नदी के रूप में काफी प्रदूषित हो जाती है. ‘नमामि गंगे’ प्रोजेक्ट में धांधली पर सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए. 

वरुण गांधी ने अग्निवीरों की भर्ती और बेरोजगारी का मुद्दा भी बेबाकी से उठाया था. उन्होंने कहा था कि सांसदों को वेतन और पेंशन के रूप में मोटी रकम मिलती है. कोई एक टर्म भी सांसद रहे तो जिंदगी भर के लिए पेंशन सुनिश्चित हो जाती है लेकिन अग्निवीरों को न प्रमोशन है, न पेंशन. इनका 4 वर्ष बाद क्या भविष्य रह जाएगा? वरुण गांधी के प्रश्नों पर सरकार का चुप्पी साध लेना आश्चर्यजनक है.

Namami gange rigged varun slams government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2022 | 03:17 PM

Topics:  

  • BJP
  • Namami Gange Project

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.