-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Akbar Road Office Congress Party Receives Vacation Notice
कांग्रेस दफ्तर को लेकर घमासान… 24 अकबर रोड वाले ऑफिस को खाली करने का मिला नोटिस, क्या होगा नया पता?
- Written By: अक्षय साहू
Congress HQ Eviction Notice: एस्टेट विभाग ने कांग्रेस को 24 अकबर रोड स्थित अपना 48 साल पुराना मुख्यालय 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस दिया है। पार्टी अब 'इन्दिरा भवन' से अपनी गतिविधियां चलाएगी।

एस्टेट विभाग ने कांग्रेस को ऑफिस खाली करने का नोटिस भेजा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Congress 24 Akbar Road Office Controversy: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) को अपना 24 अकबर रोड स्थित पुराना कार्यालय को जल्द ही खाली करना पड़ सकता है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, एस्टेट विभाग ने बुधवार को पार्टी को नोटिस जारी किया है, जिसमें 28 मार्च तक दफ्तर खाली करने का निर्देश दिया गया है। इसी समय सीमा के साथ भारतीय युवा कांग्रेस के 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालय को भी खाली करने का नोटिस दिया गया है।
अकबर रोड का यह बंगला पिछले 48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय रहा है। हालांकि, पार्टी ने पिछले साल विपक्षी कोटला मार्ग पर नया मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ खोला, लेकिन अब भी अकबर रोड परिसर से पार्टी की कई गतिविधियां चल रही हैं। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, यह दफ्तर संगठन की विरासत और राजनीतिक महत्व का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी इस बंगले के लिए बाजार मूल्य पर किराया चुका रही है।
अभिषेक मनु सिंघवी ने की आलोचना
कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने इस कदम की आलोचना करते हुए इसे अवैध और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले में सभी कानूनी विकल्प अपनाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
इतिहास में देखें तो 10 जनपथ और 24 अकबर रोड कांग्रेस के पावरहाउस के तौर पर वर्षों से जुड़ी हुई हैं। आजादी से पहले, मोतीलाल नेहरू का इलाहाबाद स्थित आनंद भवन पार्टी का मुख्यालय था। जिसे 1947 के बाद हेडक्वार्टर नई दिल्ली शिफ्ट किया गया। 1969 में पार्टी में फूट के बाद इंदिरा गांधी ने विंडसर प्लेस में टेम्पररी कार्यालय बनाया। 1971 में 5, राजेंद्र प्रसाद रोड और 1978 में 24 अकबर रोड मुख्यालय बना।
जनवरी 2025 में ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन
जनवरी 2025 में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन किया। इस समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और महासचिव के.सी. वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु चुनाव: चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट पर होगी कांटे की टक्कर! क्या उदयनिधि दोहराएंगे करुणानिधि वाला करिश्मा?
उद्घाटन के दौरान खड़गे ने कहा कि नया मुख्यालय लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर आधारित है और कांग्रेस के 140 साल पुराने गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। राहुल गांधी ने भी कहा कि यह मुख्यालय महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू और पार्टी के अन्य नेताओं के मूल्यों को दर्शाता है।
Akbar road office congress party receives vacation notice
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














