Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: लंबी प्रेस कांफ्रेंस का रिकार्ड बनाया, मुइज्जू ने 15 घंटे मुंह चलाया

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने लगातार 15 घंटे तक प्रेस कांफ्रेंस कर वर्ल्ड रिकार्ड बना दिया। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का रिकार्ड तोड़ दिया और सुबह 10 बजे से आधी रात तक पत्र परिषद को संबोधित करते रहे।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: May 06, 2025 | 12:52 PM

मुइज्जू ने 15 घंटे मुंह चलाया (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने बहुत मुंह चलाया। उन्होंने लगातार 15 घंटे तक प्रेस कांफ्रेंस कर वर्ल्ड रिकार्ड बना दिया। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का रिकार्ड तोड़ दिया और सुबह 10 बजे से आधी रात तक पत्र परिषद को संबोधित करते रहे।’ हमने कहा, ‘आजकल की अंग्रेजी में प्रेस कांफ्रेंस को ‘प्रेसर’ कहते हैं। जरा सोचिए कि इतनी लंबी प्रेस कांफ्रेंस से पत्रकारों पर कितना प्रेशर पड़ा होगा। कुछ को अपनी लघु शंका और दीर्घ शंका को जबरन रोक कर सवालों के जरिए अपनी शंका व्यक्त करनी पड़ी होगी।

आश्चर्य है कि छोटे से द्वीप समूह के राष्ट्रपति ने कई घंटों तक इतनी बड़ी-बड़ी बातें क्यों कीं? क्या इससे ‘छोटा मुंह बड़ी बात’ वाली कहावत सार्थक नहीं होती?’ पड़ोसी ने कहा, ‘कोई नेता कितनी भी बक-बक करे, अखबारों में निर्धारित स्पेस में ही उसका बयान छपता है। मुइज्जू के मुंह बोले पत्रकार भी उनकी 15 घंटे की प्रेस कांफ्रेंस का विवरण नहीं छाप पाएंगे। मुइज्जू को इतनी देर तक मुंहजोरी करने की बजाय कोई ठोस काम करना चाहिए था। हमारे भारत का कोई पत्रकार वहां मौजूद रहता तो मुइज्जू को मुंह पर सुना देता- ये मुंह और मसूर की दाल! चल आए मुंह उठा के और लगे बकवास करने!’

हमने कहा, ‘आपने मुंह की बात की तो कुछ लोगों के मुंह में राम बगल में छुरी होती है। कुछ माह पूर्व मुइज्जू भारत के एहसानों को भूलकर चीन की चमचागिरी करने लगे थे। उन्होंने भारतीय सुरक्षा बल को भी वापस भेज दिया था। वह मालदीव में चीनी नौसेना का अड्डा बनाने की फिराक में थे। जब भारत ने जमकर फटकार सुनाई तो मुइज्जू का मुंह उतर गया।’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज प्रेस कांफ्रेंस का नियम यह होता है कि कोई नेता अपनी ओर से बयान दे और उसके बाद पत्रकार उससे संबंधित सवाल पूछें।

सम्बंधित ख़बरें

संपादकीय: भेदभाव बढ़ाने वाले UGC विनियम पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने दूर किया प्रशासनिक भ्रम

नवभारत विशेष: सूचनाएं छुपाने से कमजोर हो रहा RTI कानून, न पारदर्शिता, न ही जवाबदेही

नवभारत विशेष: दिल्ली में ठंड और प्रदूषण से हेल्थ इमरजेंसी

संपादकीय: रेल किराया तय करने का फॉर्मूला गोपनीय

कुछ नेता बहुत नपे तुले शब्दों में संक्षिप्त बयान देने के बाद सिर्फ 1 या 2 सवालों का एक लाइन में जवाब देकर कहते हैं नो क्वेश्चन प्लीज और अपना मुंह फिराकर गाड़ी में बैठकर निकल जाते हैं। मुइज्जू को इतना मुंह बजाने की बजाय उनसे कुछ सीखना चाहिए।’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Maldives president muizzu created a world record by holding a press conference for 15 hours continuously

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2025 | 12:52 PM

Topics:  

  • Maldives
  • New World Record
  • Special Coverage

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.