- Hindi News »
- Special Coverage »
- Maharashtras Economy Will Be Number One In The Country Within The Next 5 Years
संपादकीय: आगामी 5 वर्षों के भीतर महाराष्ट्र की इकोनॉमी देश में होगी अव्वल
Maharashtra Economy- महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था आगामी 5 वर्षों में 1 लाख करोड़ डॉलर पर जा पहुंचेगी और फिर से महाराष्ट्र इकोनॉमी के मामले में देश में अव्वल होगा। मॉर्गन स्टैनली की रिपोर्ट में खुलासा।
- Written By: दीपिका पाल

महाराष्ट्र की इकोनॉमी देश में होगी अव्वल (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: मॉर्गन स्टैनली की ताजा रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था आगामी 5 वर्षों में 1 लाख करोड़ डॉलर पर जा पहुंचेगी और फिर से महाराष्ट्र इकोनॉमी के मामले में देश में अव्वल होगा। इस समय राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 536 अरब डॉलर है जो कि सिंगापुर की जीडीपी के बराबर है। 2030 तक यह प्रगति दोगुनी हो जाएगी। वाहनों और उनके स्पेयर पार्ट की सर्वाधिक मैन्युफैक्चरिंग महाराष्ट्र में होती है। इस क्षेत्र में देश के कुल उत्पादन में महाराष्ट्र का योगदान 20 प्रतिशत है। इसी प्रकार दवाइयों व चिकित्सा उपकरणों में 16-17 प्रतिशत तथा वस्त्रनिर्माण में 8 से 12 प्रतिशत का योगदान है।
गुजरात के बाद महाराष्ट्र देश का दूसरा बड़ा निर्यातक राज्य है। भारत के कुल निर्यात का 15.4 प्रतिशत महाराष्ट्र से होता है। देश की जीडीपी में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 13.7 प्रतिशत है। इसमें आभूषण, इलेक्ट्रानिक वस्तुएं, रसायन, औषधियां तथा यंत्र सामग्री का समावेश है। विदेशी निवेश के मामले में भी महाराष्ट्र आगे है। गत वर्ष राज्य में 19.6 अरब डॉलर का निवेश हुआ था। आर्थिक व तकनीकी प्रगति को गति देनेवाले आईटी क्षेत्र में महाराष्ट्र के 730 ग्लोबल केपेबिलिटी केंद्र हैं। भारत में ऐसे सेंटर की कुल संख्या 1800 है। इस लिहाज से राज्य के लिए यह गौरव का विषय है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रैफिक सुधार के लिए प्रशासन सख्त, हिंगना में बुलडोजर एक्शन; सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया अतिक्रमण
Financial Fraud: भंडारा में फर्जी एनओसी बनाकर दोबारा लिया लोन, एक ही परिवार पर धोखाधड़ी का केस
नागपुर में चोरों पर मेट्रो की नजर! 40 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, CCTV से सुलझे कई केस
नासिक: पश्चिम एशिया युद्ध का सिंहस्थ के कामों पर असर; डामर की भारी किल्लत से सड़कों का निर्माण प्रभावित
मॉर्गन स्टैनली की रिपोर्ट में महाराष्ट्र के औद्योगिकरण, निर्यात, आर्थिक अनुशासन, साक्षरता, स्थिर नेतृत्व और प्रगति का उल्लेख किया गया है। सेवा क्षेत्र के बड़े योगदान, धातु, वाहन, पेट्रोलियम, वाहन तथा खाद्य प्रक्रिया जैसे क्षेत्रों ने भी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यद्यपि पिछले कुछ वर्षों में महाराष्ट्र में औद्योगिक उत्पादन घटा है लेकिन सर्विस सेक्टर ने प्रगति की है। गुजरात, तेलंगाना व तमिलनाडु जैसे राज्यों से महाराष्ट्र की प्रतिस्पर्धा बनी हुई है। राज्य में आधारभूत सुविधाओं में निवेश करने से बंदरगाह, नवी मुंबई एयरपोर्ट समृद्धि महामार्ग का निर्माण हुआ और अब नागपुर-गोवा एक्सप्रेस वे का निर्माण होने जा रहा है।
ये भी पढ़ें- नवभारत विशेष की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
इस रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में 5.25 प्रतिशत बेरोजगारी है जो शहरी क्षेत्रों व सुशिक्षित लोगों में ज्यादा है। इसे देखते हुए रोजगार से जुड़े क्षेत्रों में हुनर सिखाने पर जोर देना होगा। महामार्गो पर सुविधाएं बढ़ाने, पर्यावरण सुरक्षा, बिजली की निरंतर पूर्ति पर ध्यान देना जरूरी है। इसी तरह भ्रष्टाचार व लालफीताशाही पर अंकुश तथा प्रशासकीय कमजोरियों को दूर करना आवश्यक है। बढ़ते शहरीकरण से नागरिक सुविधाओं पर दबाव आ रहा है जिसका हल निकालना होगा। राज्य की प्रगति के लिए सामाजिक सौहार्द्र तथा शांति-व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता देनी होगी।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Maharashtras economy will be number one in the country within the next 5 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Adhik Masik Durgashtami 2026: दुर्गा अष्टमी के दिन इस विधि से करें मां दुर्गा की पूजा, मिलेगा शुभ फल
May 23, 2026 | 01:39 PMदहिसर-काशीगांव मेट्रो को एक महीने में 10 लाख यात्री, स्टेशन के बाहर बढ़ा ट्रैफिक जाम
May 23, 2026 | 01:32 PMइंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PMक्या बिग बी शादी से नाखुश थे?… शादी को मानते थे गलती, जया बच्चन का पुराना बयान वायरल
May 23, 2026 | 01:30 PMजनगणना वर्कशॉप में पहुंचा ‘बिन बुलाया मेहमान’, महिलाओं के बीच बैठा बंदर, वीडियो वायरल
May 23, 2026 | 01:28 PMदिल्ली के निजी स्कूलों को हाईकोर्ट से राहत, अब सत्र की शुरुआत में फीस बढ़ाने के लिए नहीं चाहिए सरकार की इजाजत
May 23, 2026 | 01:27 PMट्रैफिक सुधार के लिए प्रशासन सख्त, हिंगना में बुलडोजर एक्शन; सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया अतिक्रमण
May 23, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













