- Hindi News »
- Special Coverage »
- Maharashtra Assembly Elections Campaign Stopped Now We Have To See Who Will Win
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: प्रचार की तोपें शांत हुईं, अब देखना होगा कि कौन बाजी मारेगा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार समाप्त हो गया है। अब सभी को मतदान के बाद मतगणना का इंतजार है। हर कोई ये दखना चाहता है कि इस बार महाराष्ट्र में कौन बाजी मारेगा और किसी सत्ता आएगी।
- Written By: मृणाल पाठक

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थमा (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तोपें गरजने के बाद शांत हो गईं। अब सभी दम साध कर बैठे हैं कि मतदाता किसके पक्ष में अपना कौल देंगे। महाविकास आघाड़ी हो या महायुति, दोनों ने एक दूसरे के भ्रष्टाचार और कमियों का कच्चा-चिट्ठा खोलने में कसर बाकी नहीं रखी। खूब गड़े मुर्दे उखाड़े गए। चुनाव में यह होना ही था लेकिन जनता को क्या संदेश गया! वह तो यही समझी कि कोई भी दूध का धुला नहीं है।
प्रचार के अंतिम दिन तक एक-दूसरे पर कीचड़ उछाला गया। प्रचार के दौरान पार्टियों की तोड़फोड़, उद्योगपति से नेताओं की निकटता, चाचा-भतीजा विवाद, गद्दारी का आरोप जैसी कितनी ही बातें उछाली जाती रहीं। एनसीपी और शिवसेना जैसी पार्टियां तोड़ने से लोकसभा चुनाव के समय शरद पवार और उद्धव ठाकरे को लोगों की सहानुभूति मिली थी किंतु विधानसभा चुनाव में यह मुद्दा लाभ पहुंचानेवाला दिखाई नहीं देता।
महायुति के प्रचार की दिशा अलग मुद्दों पर चली गई है। बीजेपी ने अपने प्रचार में ‘बटेंगे तो कटेंगे’ पर जोर दिया। अजीत पवार ने 5 वर्ष पहले क्या हुआ था, इसकी याद दिलाकर महायुति में नया विवाद छेड़ दिया है। अजीत के निशाने पर शरद पवार थे लेकिन वह सीधा जाकर बीजेपी को लगा। 2017 हो या 2019, बीजेपी के साथ सरकार बनाने को लेकर दिल्ली और मुंबई में कैसी बैठकें हुईं, यह बताकर अजीत पवार चुप बैठ गए।
सम्बंधित ख़बरें
Budget 2026: न चुनावी राज्यों को तोहफा…न मिडिल क्लास को राहत, क्या भाजपा ने बदल दी है अपनी बजट रणनीति?
असम-बंगाल से लेकर…केरल-तमिलनाडु तक: चुनावी राज्यों को मिलेगा मोदी का स्पेशल गिफ्ट, जानिए क्या होंगे ऐलान?
SIR Controversy: बिहार के बाद अब बाकी राज्यों में सियासी संग्राम, विपक्ष ने साधा निशाना!
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
नवभारत विशेष की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बीजेपी को ऐसी टिप्पणी पर आपत्ति नहीं जतानी थी। चाचा-भतीजे में मतभेद बढ़ रहे हैं तो उसके बीच पड़ने की बीजेपी को कोई आवश्यकता नहीं थी। उद्योगपति की मध्यस्थता को लेकर दिए बयान से शरद पवार की बजाय मोदी दिक्कत में आ गए हैं। सभी को पता है कि उद्योगपति के पवार और मोदी दोनों से अच्छे संबंध हैं। फिर भी एनसीपी और बीजेपी की संयुक्त सरकार गठन की प्रक्रिया में उनका सहभाग होना सभी को भारी पड़ेगा।
बाद में देवेंद्र फडणवीस ने खुलासा किया कि उस बैठक में उद्योगपति मौजूद नहीं थे। इसके अलावा वोट जिहाद तथा बटेंगे तो कटेंगे जैसे मुद्दे पर फडणवीस का कहना है कि अजीत ने इस मुद्दे को समझा ही नहीं। चुनाव में कांग्रेस की स्थिति अन्य पार्टियों से भिन्न है। राज्य की 2 बड़ी पार्टियां शिवसेना और एनसीपी टूट गईं लेकिन कांग्रेस में कोई फूट नहीं पड़ी।
केवल अशोक चव्हाण व कुछ नेता बीजेपी या शिंदे गुट में चले गए कांग्रेस का प्रचार मुद्दों पर आधारित रहा। संविधान, जाति जनगणना, ओबीसी आरक्षण, किसानों की समस्या जैसे मुद्दे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाए। बीजेपी को यदि मुख्यमंत्री पद चाहिए तो उसे शिंदे गुट से अधिक सीटें जीतनी होंगी। आघाड़ी और युति ने प्रचार में कोई कमी नहीं की। अब फैसला मतदाताओं के हाथ है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Maharashtra assembly elections campaign stopped now we have to see who will win
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
काला घोड़ा आर्ट महोत्सव 2026: महिला बचत ग्रुप्स ने 9 दिनों में 8.54 लाख की बिक्री, बीएमसी का अनूठा मॉडल
Feb 17, 2026 | 02:20 PMगावस्कर-कपिल देव को सता रही इमरान खान की चिंता, 14 पूर्व क्रिकेटरों ने लिखा शहबाज शरीफ को लेटर, क्या है मांग?
Feb 17, 2026 | 02:15 PMयूपी विधानसभा में ‘शायराना’ जंग: रामचंद्र के बहाने रागिनी सोनकर का वार, मंत्री गुलाब देवी ने ऐसे किया पलटवार
Feb 17, 2026 | 02:14 PM95 साल की उम्र में रॉबर्ट डुवैल का देहांत, अनुपम खेर बोले- वह बहुत ईमानदार अभिनेता थे
Feb 17, 2026 | 02:11 PMपुणे-कोल्हापुर यात्रा में आएगा बड़ा बदलाव, 6 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में होगा पूरा
Feb 17, 2026 | 01:59 PMघर में नमाज पढ़ने से रोकने पर बरेली DM-SSP को अवमानना नोटिस जारी, हाईकोर्ट ने बताया निजी अधिकारों का उल्लंघन
Feb 17, 2026 | 01:55 PMThe Kerala Story 2 Trailer: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने फिर छेड़ी बड़ी बहस, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर का हर सीन
Feb 17, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














