Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: ऑस्ट्रेलिया दौरे से लिया सबक, पत्नी को साथ न ले जाएं क्रिकेटर

बीसीसीआई नहीं चाहता कि खिलाड़ियों का ध्यान भटके। पत्नी साथ में जाएगी तो खिलाड़ी मोहग्रस्त हो जाएगा। इसी वजह से बीसीसीआई खिलाड़ियों की पत्नी और परिवार पर नया नियम लाने की तैयारी में है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Jan 16, 2025 | 01:16 PM

बीसीसीआई का नया नियम (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, न जाने क्यों इन दिनों पत्नी विरोधी मुहिम चल रही है। एक उद्योगपति ने सप्ताह में 90 घंटे और रविवार को भी काम करने की सलाह देते हुए कहा कि कब तक घर में बैठकर पत्नी का मुंह देखते रहोगे। इसके बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड या बीसीसीआई क्रिकेटरों के साथ पत्नियों के दौरे पर लगाम लगाने की सोच रहा है। ये लोग भूल रहे हैं कि पत्नी प्रेरणाशक्ति होती है। कहावत है कि हर सफल व्यक्ति के पीछे किसी स्त्री का हाथ होता है।’’

हमने कहा, ‘‘बीसीसीआई नहीं चाहता कि खिलाड़ियों का ध्यान भटके। पत्नी साथ में जाएगी तो खिलाड़ी मोहग्रस्त हो जाएगा। उसे शॉपिंग कराएगा, रात में पूरी नींद नहीं लेगा। खेलते समय उसकी निगाह दर्शक दीर्घा में बैठी पत्नी की ओर रहेंगी। ऐसे में विकेट गंवा देगा या कैच छोड़ देगा। क्या युद्ध के मोर्चे पर कोई सैनिक अपनी पत्नी को साथ ले जाता है?’’

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, लगता है आपने पुराण कथाएं नहीं पढ़ीं। राजा दशरथ जब देवासुर संग्राम में देवताओं की ओर से भाग लेने गए तो अपने साथ अपनी प्रिय पत्नी कैकेयी को ले गए थे। जब रथ के पहिए की कील या धुरी निकल गई थी तो कैकेयी ने वहां अपनी उंगली डालकर दशरथ की प्राणरक्षा की थी। इसीलिए दशरथ ने कैकेयी से 3 वर मांगने को कहा था। कैकेयी ने कहा था कि उचित अवसर आने पर वर मांग लूंगी। कैकेयी ने राम को वनवास देने का वर मांगा यदि वह ऐसा वर नहीं मांगती तो राम सिर्फ अयोध्या के राजा बनकर रह जाते और रावण का वध नहीं हो पाता।’’

सम्बंधित ख़बरें

ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?

सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है

National Doubles Squash Championship: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब

भारतीय हॉकी में विदेशी प्लेयर की एंट्री, श्रीजेश की जगह फ्रांस का ये पूर्व खिलाड़ी बना जूनियर हॉकी टीम का कोच

नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पड़ोसी ने कहा, ‘‘राम के अवतार कार्य का मिशन पूरा करने के लिए कैकेयी ने लोक निंदा की परवाह नहीं की। इसी तरह नरकासुर या भौमासुर को मारने के लिए श्रीकृष्ण अपनी पत्नी सत्यभामा को साथ ले गए थे क्योंकि विधाता ने उस असुर की मृत्यु किसी स्त्री के हाथों लिखी थी। पत्नी सहधर्मिणी या जीवन संगिनी होती है। खिलाड़ी यदि ठीक से नहीं खेलता या कम रनों पर आउट हो जाता है तो इसका दोष पत्नी को क्यों दिया जाना चाहिए? वह तो यही चाहेगी कि उसका पति सेंचुरी मारे। यदि बीसीसीआई को पत्नियों से इतनी ही चिढ़ है तो वह कुंवारे खिलाड़ियों की टीम बना ले।’’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Lesson learnt from australia tour cricketers should not take their wives along

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2025 | 01:16 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Team India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.